नवरात्रि 2025: विद्या बालन के सादगी भरे लुक ने जीता दिल, आपके लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन

नवरात्री का उत्सव न सिर्फ भक्ति और आस्था का प्रतिक है बल्कि यह फैशन और स्टाइल का भी खास मौका होता है. हर साल इस दौरान लोग ट्रेडिशनल लुक के कपड़े पहनते है. बॉलीवुड एक्ट्रेस विधा बालन हमेशा से अपने साड़ी लुक ट्रेडिशनल आउटफिट्स के लिए जानी जाती है. इस बार भी नवरात्री में उनका ट्रेडिशनल अंदाज़ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

विधा बालन का ट्रेडिशनल लुक

नवरात्रि के पहले दिन विद्या बालन ने खूबसूरत ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी. गोल्डन बॉर्डर वाली इस खूबसूरत साड़ी एक साथ विद्या ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था.
हाथों में मैचिंग चूड़ी, कानों में क्यूट इयररिंगस और माथे पर लाल बिंदी के साथ विद्या ने अपना लुक कंप्लीट किया. कहना होगा कि एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही है.

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी

साथ ही नवरात्रि के दूसरे दिन भी विद्या बालन ने अपना जलवा कायम रखा. ये मां ब्रह्मचारिणी का दिन था. इस खास मौके पर विद्या ने खूबसूरत लाल और गोल्डन साड़ी पहनी थी उनका डिजाइन ब्लाउज भी काफी अच्छा था.

इसके साथ एक बार फिर विद्या के सिंपल लुक को देखा गया. उन्होंने अपने कानों में बड़े झुमके पहने और अपने मेकअप को नेचुरल रखा था. एक्ट्रेस के फैंस उनपर फिदा हैं. यूजर्स का कहना है कि विद्या का जवाब नहीं.

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा

वहीं नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना के लिए विद्या बालन ने अपने लुक को एकदम बदल दिया. उन्होंने रेड बॉर्डर और पल्लू वाली रॉयल ब्लू रंग की साड़ी पहनी. इसके साथ उन्होंने कानों में छोटे झुमके पहने और माथे पर बिंदी लगाई.
विद्या बालन के सभी लुक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. एक्ट्रेस की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें खूब प्यार दिया जा रहा है. तो अगर आपको भी नवरात्रि पर साड़ी इंस्पिरेशन चाहिए, तो आप विद्या से सीख ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *