क्या CPI-ML बनाय रखेगी वर्चस्व या JDU करेगी वापसी?

Bihar assembly election 2025: बिहार में अक्टूबर नवंबर में चुनाव होने की संभावना है. वहीं बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक डुमरांव विधानसभा सीट भी है. यह सीट बक्सर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. कभी कांग्रेस का गढ़ रही डुमरांव विधानसभा सीट पर जेडीयू पिछले दो चुनाव से लगातार जीतती आ रही है.

सीट का इतिहास

डुमरांव विधानसभा का क्षेत्र का चुनावी इतिहास विविधतापूर्ण रहा हैं. 1991 में कांग्रेस के हर प्रसाद सिंह ने पहली बार सीट पर जीत हासिल की थी. इसके बाद 1967 में निर्दलीय उम्मीदवार एच. पी. सिंह ने जीत दर्ज की 1970 में सीट पर कब्जा जमाया. 1980 में कांग्रेस ने राजाराम आर्य के रूप में वापसी की लेकिन 1981 में उनके निधन के बाद उपचुनाव में वी. एन.भारती ने जीता हासिल की. 1985 में कांग्रेस की बसंत सिंह बने यहां के नए विधायक. 1990 और 1995 में जनता दल की टिकट पर बसंत सिंह ने ही जीत दर्ज की. उसके बाद लगातार तीन बार ददन सिंह यादव ने इस सीट पर विजय प्राप्त की. 2010 में जेडीयू के डॉक्टर दाउद अली ने जीत हासिल की. और 2015 में ददन सिंह यादव ने फिर से इस सीट पर कब्जा जमाया. 2020 में भाकपा माले के अजीत कुमार सिंह ने जेडीयू की अंजुम आरा को हराकर जीत दर्ज की.

पिछले 2 चुनाव के नतीजे

2015

विजेता उम्मीदवार – ददन यादव (JD(U))को 81,081 मत मिले, वही दूसरी ओर रामबिहारी सिंह को 50,442 मत मिले, जीत का मार्जिन 30,639 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 48% और रनर‑अप का 30% रहा

2020

विजेता उम्मीदवार – अजीत कुमार सिंह (CPI(ML)(Liberation)) को 71,320 मत मिले, वही दूसरी ओर अंजुम आरा (JD(U)) को 46,905 मत मिले, जीत का मार्जिन 24,415 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 41.20% और रनर‑अप का 27.10% रहा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *