Last Phase Election: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, आखिरी चरण के लिए बिहार में एक जून को होगी वोटिंग

Last Phase Election: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी हैं। देश में लोकसभा चुनाव के लिए इस बार कुल 7 चरण में मतदान होने हैं। तीसरे चरण में जारी वोटिंग के बीच चुनाव आयोग ने सातवां और आखिरी चरण के चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी।

Last Phase Election: 14 मई को नामांकन की आखिरी तारीख 

जारी आधी सूचना के अनुसार इस चरण में 8 राज्यों के 57 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान होगी। जिसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 14 मई को है, जिसके बाद उम्मीदवार 17 मई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इस चरण में

  • उत्तर प्रदेश -13 
  • पंजाब -13 
  • पश्चिम बंगाल -9 
  • बिहार -8 
  • ओडिशा – 6  
  • हिमाचल प्रदेश -4 
  •  झारखंड -3 
  • चंडीगढ़ -1सीट पर चुनाव होगा। 

Last Phase में बिहार के इन सीटों पर चुनाव 

आखिरी चरण के लिए बिहार में 8 सीटों पर मतदान होना हैं। इन 8 सीटों में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा सीट शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *