Team India Tour of Pakistan: क्या चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा संकेत

Team India Tour of Pakistan: अगले साल होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं इस इसको लेकर  BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया। जिसके बाद यह साफ हो गया कि भारतीय टीम पड़ोस में क्रिकेट खेलने जाएंगी या नहीं।

चैम्पियंश ट्रॉफी से वर्ल्ड कप खेलने जाएगी India

गौरतलब है कि अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली है। उससे पहले इस साल भारतीय टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप खेलने जाएगी। लेकिन उससे ज्यादा चर्चा भारत के पाकिस्तान जाने की हो रही हैं। 

भारतीय टीम दौरे पर नहीं जाएगी : जय शाह 

2025 में पाकिस्तान में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेलने भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी नहीं, इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  के सचिव जय शाह ने यह पहले साफ कर दिया है कि भारतीय टीम दौरे पर नहीं जाएगी।

हम सरकार के अनुसार फैसला करेंगे : राजीव शुक्ला

 India के पाकिस्तान जाने को लेकर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि इसका निर्णय भारत सरकार लेगी। भारत सरकार जैसा कहेगी हम वैसा करेंगे। अगर भारत सरकार चाहेगी तो टीम खेलने जाएगी और नहीं चाहेगी तो नहीं जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *