संतोष गंगवार ने ली झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में पद की शपथ, जानिए कौन है Santosh Gangwar

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री Santosh Gangwar को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जिसके बाद बुधवार को संतोष गंगवार ने झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली, झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसएन प्रसाद ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और झारखंड के कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले गंगवार रांची पहुंचे थे। मंगलवार शाम वे रांची एयरपोर्ट पर उतरे और राजभवन जाने से पहले बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

Jharkhand के 12वें राज्यपाल हैं Santosh Gangwar

शनिवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड, छत्तीसगढ़ और कई अन्य राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की। बरेली के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वर्तमान राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का तबादला महाराष्ट्र कर दिया गया है। संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल हैं। आठ बार सांसद रह चुके गंगवार लंबे समय से भाजपा में सक्रिय थे। सी.पी. राधाकृष्णन ने 18 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था और लगभग 17 महीने बाद झारखंड को नया राज्यपाल मिला है।

कौन हैं संतोष गंगवार

नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार आठ बार सांसद रह चुके हैं और केंद्रीय मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। वे लंबे समय तक भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। गौरतलब है कि संतोष गंगवार ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। 1 नवंबर 1948 को बरेली में जन्मे संतोष गंगवार ने आगरा विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के रोहिलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। वे वर्तमान में सार्वजनिक उद्यम समिति के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे केंद्र सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री रह चुके हैं।

Santosh Gangwar का अब तक का राजनीतिक सफर

बरेली में Santosh Gangwar को विकासोन्मुखी नेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पहली बार 1981 में भाजपा के टिकट पर बरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव हार गए थे। 1984 के आम चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 1989 के लोकसभा चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई। उसके बाद 1989 से वे लगातार उत्तर प्रदेश के बरेली से चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2009 के चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन ने 9,000 से ज़्यादा वोटों से हराया था। फिर भी, गंगवार ने 2014 के चुनाव में शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। ​​वे 2019 के चुनाव में भी विजयी हुए।

Jharkhand Rajyapal List : राज्य स्थापना के बाद अब तक झारखंड के राज्यपाल

1-प्रभात कुमार
2-विनोद चन्द्र पांडेय ( कार्यवाहक )
3-एम रामा जोयिस
4-वेद प्रकाश मारवाह
5-सैयद सिब्ते रजी
6-केटेकल शंकर नारायणन
7-एम० ओ० एच० फारुख
8-डॉ सैयद अहमद
9-द्रौपदी मुर्मू
10-रमेश बैस
11-सी.पी. राधाकृष्णन
12 -संतोष गंगवार

(क्रेडिट : मीडिया इनपुट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *