बर्फ, समुद्र, पहाड़ और सुकून सोलो ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन…सर्दियों में अकेले घूमने के लिए भारत की सबसे बेहतरीन रोड ट्रिप्स

Solo Winter Road Trip: सर्दी का मौसम घूमने-फिरने का सबसे शानदार समय माना जाता है। ठंडी हवा, साफ आसमान और कम भीड़ सोलो ट्रैवल को और भी सुरक्षित व यादगार बना देते हैं। इसी कड़ी में आप जैसे सोलो ट्रैवलर्स के लिए हम लाएं है भारत की 8 ऐसी शानदार विंटर रोड ट्रिप्स की सूची जो अकेले सफर करने वालों के लिए सबसे बेहतर मानी जा रही हैं। इन रोड ट्रिप्स में पहाड़, समुद्र, रेगिस्तान और हरियाली हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ न कुछ खास है।

सोलो ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन

  • दिल्ली से लैंडौर और मसूरी रोड ट्रिप

दिल्ली से उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन लैंडौर और मसूरी सोलो ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। शांत सड़कें, पुराने कैफे, वॉकिंग ट्रेल्स और पहाड़ों का सुकून इस ट्रिप को खास बनाता है। इसकी डिस्टेंस लगभग 290 किमी है.

  • लेह से नुब्रा घाटी (खारदुंग ला के रास्ते)

लेह से नुब्रा घाटी तक की ड्राइव एडवेंचर लवर्स के लिए स्वर्ग जैसी है। बर्फ से ढके पहाड़ और दुनिया के सबसे ऊंचे पास से गुजरना इस सफर को यादगार बना देता है। यह ट्रिप अनुभवी ड्राइवरों के लिए ही सुरक्षित मानी जाती है। इसकी डिस्टेंस लगभग 160 किमी है.

  • मनाली – सोलंग वैली – अटल टनल – सिस्सू

40 से 80 किमी डिस्टेंस वाला यह ट्रिप मनाली से सोलंग वैली और अटल टनल होते हुए सिस्सू तक का सफर सर्दियों में बर्फीली वादियों का शानदार अनुभव देता है। कम दूरी में ज़्यादा खूबसूरती देखने वालों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

  • जयपुर से पुष्कर रोड ट्रिप

लगभग 145 किमी लंबे इस डिस्टेंस की दूरी वाले राजस्थान की राजधानी जयपुर से पुष्कर तक की ड्राइव शांति, आध्यात्म और संस्कृति का खूबसूरत संगम है। सर्दियों में पुष्कर की झील, घाट और कैफे बेहद आकर्षक लगते हैं।

  • मुंबई से गोवा कोस्टल ड्राइव

मुंबई से गोवा तक की रोड ट्रिप भारत की सबसे पॉपुलर ट्रिप्स में से एक है। सर्दियों में समंदर की हवा, कोस्टल रोड और बीच इस सफर को बेहद खास बना देते हैं। जिसका डिस्टेंस लगभग 570 किमी है.

  • बेंगलुरु से कूर्ग रोड ट्रिप

बेंगलुरु से कूर्ग तक का सफर हरियाली, कॉफी बागानों और शांत माहौल के लिए मशहूर है.लगभग 250 किमी का यह रोड ट्रिप सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेहद सुकून भरी मानी जाती है।

  • चेन्नई से पुडुचेरी बीच रोड

चेन्नई से पुडुचेरी तक ईस्ट कोस्ट रोड की लगभग 165 किमी ड्राइव सर्दियों में बेहद खूबसूरत रहती है। समुद्र किनारे सड़क, फ्रेंच कॉलोनी और शांत बीच सोलो ट्रैवल के लिए बेहतरीन हैं।

  • गुवाहाटी से शिलॉन्ग रोड ट्रिप

लगभग 100 किमी की गुवाहाटी से शिलॉन्ग तक की ड्राइव पूर्वोत्तर भारत की सबसे खूबसूरत यात्राओं में गिनी जाती है। पहाड़, बादल, झीलें और ठंडी हवा मन को तरोताजा कर देती हैं।

क्यों सर्दियों में सोलो रोड ट्रिप सबसे सही?

सर्दियों का मौसम सोलो रोड ट्रिप के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है, क्योंकि इस दौरान न तो गर्मी की चिलचिलाहट होती है और न ही बारिश की परेशानी। ठंडा और सुहावना मौसम लंबी ड्राइव को आरामदायक बना देता है, जिससे सफर थकान नहीं बल्कि सुकून देता है। इस समय पहाड़ों पर बर्फ से ढके नज़ारे और समुद्र किनारों पर साफ नीला आसमान यात्रा का मज़ा कई गुना बढ़ा देता है।

सर्दियों में पर्यटकों की भीड़ भी अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे ट्रैफिक की झंझट नहीं रहती और शांत माहौल में यात्रा का पूरा आनंद लिया जा सकता है। इसके साथ ही होटल, होमस्टे और ट्रैवल पैकेज भी किफायती दामों में मिल जाते हैं, जिससे बजट पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता। सबसे खास बात यह है कि सोलो रोड ट्रिप के दौरान इंसान खुद के साथ समय बिताता है, अपने भीतर झांकने का मौका मिलता है, तनाव से दूरी बनती है और मानसिक शांति के साथ आत्म-खोज की एक खूबसूरत यात्रा शुरू हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *