घटती कूलिंग और बढ़ते बिजली बिल से परेशान..इन्वर्टर स्प्लिट AC से लेकर डेजर्ट एयर कूलर्स खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

Best air cooler : जून की भीषण गर्मी के बीच देशभर में कूलिंग उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ गई है. बाजार में इन दिनों इन्वर्टर स्प्लिट AC और हाई-कैपेसिटी डेजर्ट एयर कूलर्स की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. ग्राहक ज्यादा ठंडक के साथ-साथ कम बिजली खर्च और स्मार्ट फीचर्स वाले उपकरणों को प्राथमिकता दे रहे हैं. हालांकि, जल्दबाजी में AC या एयर कूलर खरीदते समय कई लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे बाद में ज्यादा बिजली बिल, कम कूलिंग और बार-बार सर्विस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

गर्मी के लिए बेस्ट कूलिंग डिवाइस खरीदने से पहले बाजार में लोकप्रिय 5-Star इन्वर्टर AC और हाई-कैपेसिटी एयर कूलर्स यहां देखें…

  • कमरे के आकार के हिसाब से चुनिए AC या कूलर

विशेषज्ञों के अनुसार AC या कूलर खरीदते समय कमरे के आकार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. छोटे कमरे में ज्यादा क्षमता वाला AC लेने से बिजली खर्च बढ़ सकता है. बड़े कमरे में कम क्षमता वाला AC या कूलर लगाने से पर्याप्त ठंडक नहीं मिलती और मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ता है.

  • सिर्फ कम कीमत देखकर खरीदारी न करें

कई ग्राहक सस्ता मॉडल देखकर खरीद लेते हैं, जिसका नतीजा होता है कि बाद में बिजली की खपत, कूलिंग पर असर और मेंटेनेंस खर्च जैसी समस्या बार बार परेशान करती हैं. इसलिए खरीदारी से पहले ऊर्जा दक्षता रेटिंग, फीचर्स और वारंटी जरूर जांचनी चाहिए.

  • रेटिंग को नजरअंदाज न करें

बढ़ती बिजली कीमतों के बीच ऊर्जा बचत वाले उपकरणों की मांग बढ़ी है. 5-Star रेटिंग वाले AC और बेहतर तकनीक वाले कूलर लंबे समय में बिजली खर्च कम करने में मदद कर सकते हैं.

  • नकली फीचर्स और गलत दावों से सावधान रहें

कुछ मॉडल ज्यादा कूलिंग, कम बिजली खर्च या स्मार्ट फीचर्स के बड़े दावे करते हैं. खरीदने से पहले ब्रांड की जानकारी, ग्राहक रिव्यू, तकनीकी स्पेसिफिकेशन और सर्विस नेटवर्क की जांच करना बहुत जरूरी हो जाता है.

  • एयर कूलर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

वहीं हाई-कैपेसिटी डेजर्ट एयर कूलर लेते समय, पानी की टंकी की क्षमता, एयर थ्रो की दूरी,कमरे का वेंटिलेशन,बिजली खपत और कूलिंग पैड की गुणवत्ता की जांच जरूरी हो जाता हैं. बिना वेंटिलेशन वाले कमरे में एयर कूलर की क्षमता प्रभावित हो सकती है.

  • इंस्टॉलेशन में लापरवाही पड़ सकती है भारी

AC की सही इंस्टॉलेशन बहुत जरूरी है. गलत जगह आउटडोर यूनिट लगने या पाइपिंग में समस्या होने से कूलिंग कम हो सकती है और बिजली खर्च बढ़ सकता है.

गर्मी के लिए बेस्ट कूलिंग डिवाइस खरीदने से पहले बाजार में लोकप्रिय 5-Star इन्वर्टर AC और हाई-कैपेसिटी एयर कूलर्स यहां देखें…

कुल मिलाकर, गर्मी में AC और एयर कूलर की बढ़ती मांग के बीच सही जानकारी के साथ खरीदारी करना बेहद जरूरी है. सिर्फ कीमत या विज्ञापन देखकर फैसला लेने के बजाय क्षमता, बिजली बचत और लंबे समय के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर उपकरण चुनना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.

नोट: इस लेख में दिए गए कुछ लिंक Affiliate Links हो सकते हैं. इनके जरिए खरीदारी करने पर Realisticmedia को लाभ मिल सकता है.