T20 world cup 2024 : जानिए वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में 4 स्पिनर क्यों चाहते है कप्तान Rohit Sharma ?

जून में होने वाले world cup के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।  T20 world cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान के बाद टीम और वर्ल्ड कप  को लेकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उनके साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी मौजूद थे। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया के सवालों के जबाव दिए।

कई कप्तानों के कप्तानी में खेल चुका हूँ : रोहित

आईपीएल में कप्तानी जाने को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि वो इससे पहले भी कई कप्तानों के कप्तानी में खेल चुके हैं। यह उनके लिए नया नहीं हैं। रोहित ने कहा कि ” मैं कप्तान था, फिर कप्तान नहीं रहा और अब फिर कप्तान हूं” यह सब जीवन का हिस्सा है। सबकुछ आपके अनुसार नहीं चलने वाला हैं।

शिवम का प्लेइंग-11 में खेलना मुश्किल : Rohit Sharma

आईपीएल में चैन्नई के लिए खेल रहे है, भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिवम दुबे के टीम में चयन को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि आईपीएल में उनके प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम में चुना गया है। लेकिन प्लेइंग-11 में खेलने की उनकी गारंटी नहीं है। रोहित ने कहा कि हमारा टॉप आर्डर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसके साथ साथ हम चाहते हैं कि बीच के ओवरों में भी कोई खिलाड़ी उस भूमिका को निभाए और स्वतंत्र रूप से खेले।

विराट का स्ट्राइक रेट नहीं अनुभव मायने रखता हैं : Rohit Sharma

आईपीएल में अपने स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा ट्रोल होने वाले विराट कोहली को लेकर रोहित ने कहा कि उनका अनुभव बहुत मायने रखता है। हमने उनके स्ट्राइक रेट को लेकर कभी कोई बातचीत नहीं की इसको लेकर ज्यादा सोचने का कोई मतलब नहीं है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम (world cup t20 india squad)

  • रोहित शर्मा (कप्तान)
  • यशस्वी जायसवाल
  • विराट कोहली
  • सूर्यकुमार यादव
  • ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  • शिवम दुबे
  • हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान)
  • रवींद्र जडेजा
  • अक्षर पटेल
  • कुलदीप यादव
  • जसप्रीत बुमराह
  • अर्शदीप सिंह
  • युजवेंद्र चहल
  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  • मोहम्मद सिराज

रिजर्व

  • शुभमन गिल
  • रिंकू सिंह
  • खलील अहमद
  • आवेश खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *