40 सीटों पर क्या कहता है exit poll का समीकरण, लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में खुलेगा आरजेडी का खाता या NDA करेगी क्लीन स्वीप ?

लोकसभा चुनाव में सीटों के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य बिहार में अब मतदान खत्म हो चुके हैं। जिसके बाद अब चुनावी परिणाम के नतीजों का इंतजार हैं। लेकिन उससे पहले चुनावी परिणाम के रुझान को समझने के लिए चलिए जानते हैं 40 लोकसभा सीटों पर जीत और हार को लेकर exit poll के आँकड़े क्या कहते हैं। राज्य सभी 7 चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुए।

एग्जिट पोल के आँकड़ो पर नतीजों का मुहर

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं आज आखिरी चरण के मतदान के बाद राज्य के सभी 40 सीटों के भी एग्जिट पोल जारी होंगे। पिछले बार एग्जिट पोल के आँकड़े और असली परिणाम में समानता देखने को मिली थी। एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को जीतने का अनुमान लगाया गया था जिसपर नतीजों के बाद मुहर लग गई। प्रमुख सर्वे एजेंसीयों के आंकड़ों को देखे तो बिहार की 40 सीटों में NDA को 34 – 36 सीट जबकि महागठबंधन के खाते में 4 से 6 सीट जीतने का अनुमान लगाया गया था। परिणाम आने के बाद NDA को 40 में 39 सीटों पर सफलता मिली। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 17, जदयू 16, लोजपा 6 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई। आरजेडी को एक भी सीट नहीं मिला

कौन कितनी सीट पर लड़ रही चुनाव?

इस बार के चुनाव से पहले जदयू और आरजेडी एक साथ थी लेकिन चुनावी तारीखों के घोषण के पहले जदयू ने एक बार फिर से पाला बदल लिया। जिससे पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ सीटों का समीकरण में उथल पुथल मच गई। जिसके बाद टी हुए सीटों में NDA गठबंधन के तरफ से भाजपा 17, जदयू 16, चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 5, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1 और जीतन राम मांझी की हम 1 सीट पर चुनाव लड़ी थी। जबकि INDIA गठबंधन की तरफ से राजद 23, कांग्रेस 9, लेफ्ट पार्टियां 5 और वीआईपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी।

क्या हैं exit poll के नतीजें ?

बिहार के 40 सीटों की बात करें तो राज्य में NDA को करीब 29-33 सीटें तो विपक्षी गठबंधन INDIA को 7-10 सीटें इस चुनाव में मिलने का अनुमान हैं। और 0-2 सीटें अन्य के खाते में भी जाती दिखाई दे रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *