अगर कोई दाल-चावल नहीं बना सकता तो उससे नहीं रखना चाहिए रिश्ता…सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नया डेटिंग टिप्स

Dating tips : जानी-मानी पोषण विशेषज्ञ और फिटनेस कोच रुजुता दिवेकर ने महिलाओं को एक अनोखी डेटिंग टिप दी है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उनका कहना है कि अगर कोई पुरुष दाल-चावल नहीं बना सकता, तो उससे शादी या डेटिंग नहीं करनी चाहिए.

सिर्फ खाना बनाने की बात नहीं

रुजुता का कहना है कि उनका यह सुझाव केवल खाना पकाने की क्षमता के बारे में नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरा अर्थ छिपे होने का संकेत है. उनके अनुसार दाल-चावल बनाने की योग्यता किसी व्यक्ति की रिश्ते में जिम्मेदारियां बांटने की इच्छा को दर्शाती है.उनका मानना है कि खाना बनाना सिर्फ महिलाओं का काम नहीं है बल्कि लड़के भी बड़े लजीज खाना पकाते हैं, ऐसे में जोड़ों को एक साथ खाना बनाने और साथ खाने से रिश्तों में मजबूती आती है. दरअसल दाल-चावल भारतीय घरों का सबसे आम और बुनियादी भोजन है. यह सीधा, सरल और पौष्टिक होता है. रुजुता का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति इतना साधारण खाना भी नहीं बना सकता या बनाने की कोशिश नहीं करता, तो यह उसकी जीवन साथी के साथ समान रूप से जिम्मेदारियां निभाने की अनिच्छा को दर्शाता है.

सोशल मीडिया पर मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया

रुजुता की यह सलाह सोशल मीडिया पर काफी सराही गई. कई महिलाओं ने इसे साझा करते हुए अपने अनुभव बताए. एक फॉलोअर ने लिखा कि मेरे पति ने शादी के बाद दाल बनाना सीखा और यह एक गेम-चेंजर साबित हुआ. एक अन्य ने टिप्पणी करते हुए लिखा साथ में खाना बनाना सबसे बेहतरीन compatibility test है. रुजुता दिवेकर की इस सलाह का मूल संदेश रिश्तों में समानता, आपसी सम्मान और पुराने लैंगिक रूढ़िवादिता से मुक्ति के बारे में है. यह सुझाव आधुनिक रिश्तों में साझेदारी और जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित करता है. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी सलाह युवा पीढ़ी को स्वस्थ और संतुलित रिश्ते बनाने में मदद कर सकती है, जहां दोनों साथी बराबरी से घर की जिम्मेदारियां निभाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *