Ishan Kishan girlfriend Aditi : T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज, ईशान किशन जल्द शादी करने वाले हैं. यह खुलासा उनके दादाजी ने किया हैं. रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच रहे किशन को लेकर उनके दादा जी ने एक बातचीत में कहा कि ईशान एक साल के अंदर अदिति (अदिति हुंडिया) से शादी करने वाला है। दोनों काफी दिनों से एक दूसरे के साथ हैं। जिसके बाद से अदिति हुंडिया को लेकर लोग सवाल कर रहे हैं और उनके बारे में जानना चाह रहे.
कौन है अदिति हुंडिया
राजस्थान की राजधानी जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया पिछले कुछ वर्षों में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में तेजी से उभरती हुई नाम बनकर सामने आई हैं। नेशनल लेवल की कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। मीडिया रिेपोर्ट की मानें तो अदिति का जन्म और परवरिश जयपुर में ही हुई। शुरुआती शिक्षा भी उन्होंने यहीं से पूरी की। कॉलेज के दौरान उनका रुझान मॉडलिंग और फैशन की ओर बढ़ा, जिसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया। उनके पिता जयपुर में व्यवसाय से जुड़े हैं।
नेशनल स्तर की ब्यूटी प्रतियोगिताओं में लिया है हिस्सा
अदिति हुंडिया को वर्ष 2018 में Miss Diva का खिताब जीतने के बाद खास पहचान मिली। इस उपलब्धि ने उन्हें ग्लैमर इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर दिया। इसके अलावा वे Femina Miss India की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और नेशनल स्तर की ब्यूटी प्रतियोगिताओं में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। फैशन जगत में सक्रिय रहने के साथ-साथ अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
2019 IPL के दौरान मिस्ट्री फैनगर्ल के रूप में चर्चा
पहली बार भारतीय क्रिकेटर Ishan Kishan के साथ उनके नाम की चर्चा वर्ष 2019 में Indian Premier League के दौरान शुरू हुई थी। मैच के दौरान स्टैंड में उनकी मौजूदगी को लेकर उन्हें मिस्ट्री फैनगर्ल के रूप में भी चर्चा मिली थी। जिसके बाद अब यह खुलासा उनके ही दादा ने की है, हालांकि दोनों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.