बिहार के मंत्रिमंडल का फार्मूला तय, नीतीश कुमार लेंगे 20 जनवरी को दसवीं बार सीएम पद के लिए शपथ..!

Bihar politics: पटना में बिहार सरकार बनने की हलचल तेज हो गई है, चुनाव आयोग ने देर रात जीते हुए विधायकों की सूची राज्यपाल को भेज दी. नीतीश कुमार के कैबिनेट की यह आज इस कार्यकाल की अंतिम बैठक होगी, जिसके तुरंत बाद जेडीयू, बीजेपी, लोजपा(रा), हम सहित सभी के विधायक दलों की अहम बैठक शुरू हो गई हैं. सभी दल ने अपने नेता चुन चुके है, जबकि जेडीयू और बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है.

20 जनवरी को लेंगे दसवीं बार शपथ

सभी दलों की बैठकों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार गठन के लिए दावा पेश करेंगे, सूत्रों के अनुसार 20 जनवरी को गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं सरकार गठन से जुड़े सभी औपचारिक कार्य 20 नवंबर से पहले पूरे करने की तैयारी चालू है.

कैसे होगा नया मंत्रीमंडल

नए मंत्रिमंडल को लेकर के फॉर्मूला लगभग अंतिम चरण में है, 6 विधायकों पर एक मंत्री बनाए जाने की परंपरा के तहत सीटों का बंटवारा किया गया है…

बीजेपी – 15 मंत्री

जेडीयू – 14 मंत्री

लोजपा (रा) –3 मंत्री

हम – 1 मंत्री

आरएलएम – 1 मंत्री

अमित शाह की मिली मंजूरी

दिल्ली से गृहमंत्री अमित शाह की अंतिम मंजूरी मिल चुकी है जेडीयू इस बार 1 से 2 नए चेहरे को मौका दे सकती है, श्याम रजक और मनजीत सिंह के नाम पर खूब चर्चा हो रही है. वहीं लोजपा (रा) की ओर से राजू तिवारी और संजय पासवान को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. हम की ओर से संतोष मांझी और उपेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी को मंत्री बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं.

बीजेपी किसे देगी मौका बनने का उप मुख्यमंत्री?

बीजेपी इस बार 8 से 9 नए चेहरे को मंत्री पद देने की तैयारी में लगी हुई है और सबसे बड़ा सवाल यह है कि उपमुख्यमंत्री पद को लेकर के पार्टी के दो बड़े नाम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा इन दोनों में से कौन उपमुख्यमंत्री बनेगा? हालांकि एक नए समीकरण बन रहा है कि बीजेपी इस बार किसी ब्राह्मण या मिथिलांचल के बड़े चेहरे को उप मुख्यमंत्री बना सकती हैं, जहां इस बार मंगल पांडे और नीतीश मिश्रा दोनों ही मजबूत विकल्प नजर आ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *