CSK को मिल गया तुरुप का इक्का..! लगातार दो सीजन प्लेऑफ से बाहर होने के बाद क्या होगा चेन्नई का गेम प्लान

CSK Game Plan : आईपीएल की सबसे सफल और लोकप्रिय टीमों में से एक Chennai Super Kings (CSK) के लिए पिछला दो सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और इस बार एक अलग दौर से गुजरती नजर आ रही है. पिछले दो सीजन में टीम के प्रदर्शन के बाद एक बार फिर लंबे समय बाद CSK को खुद को खड़ा करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

टीम संयोजन और रणनीति पर बड़ी बहस

CSK के अपने इतिहास में शायद ही कभी लगातार दो सीजन में प्लेऑफ से बाहर रहने जैसी स्थिति देखी हो, लेकिन पिछले साल टीम तालिका में निचले पायदान पर रही. शुरुआती मैचों में टीम पुरानी रणनीति के साथ खेलती दिखी और फिर दूसरे हाफ में कुछ नए खिलाड़ियों के आने से बदलाव जरूर नजर आया लेकिन स्थिति नहीं बदल सका. युवा खिलाड़ियों जैसे Dewald Brevis और अन्य प्रतिभाओं ने टीम को आधुनिक टी20 क्रिकेट की दिशा दिखाई जिससे पावरप्ले स्कोर और स्ट्राइक रेट में सुधार हुआ. जिसको लेकर नए सीजन में युवा खिलाड़ियों से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. इस बार CSK के लिए सबसे बड़ी चर्चा का विषय है ओपनिंग कॉम्बिनेशन. Sanju Samson को टॉप ऑर्डर में शामिल करने की संभावना पर जोर दिया जा रहा है. उनके साथ Ruturaj Gaikwad की जोड़ी टीम को आक्रामक शुरुआत दे सकती है. तीसरे नंबर पर युवा खिलाड़ी को मौका देने की बात भी सामने आ रही है, जबकि चौथे स्थान पर Dewald Brevis जैसे पावर हिटर टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दे सकते हैं.

मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

मिडिल ऑर्डर में Shivam Dube की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है. पिछले सीज़न में उनका स्ट्राइक रेट अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन इस बार उनसे अधिक जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद है. टी-20 वर्ल्ड कप में Shivam Dube की भूमिका न सिर्फ स्पिन के खिलाफ बल्कि हर परिस्थिति में बेहतर रहा. जिसको लेकर उनसे काफी उम्मीदें होंगी टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और विकेटकीपर MS Dhoni की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पिछले कुछ सीज़नों में वह सीमित गेंदों के लिए ही बल्लेबाजी करते दिखे हैं, लेकिन इस बार टीम को उनसे मिडिल ऑर्डर में बड़ी भूमिका निभाने की जरूरत है. विशेषज्ञों का मानना है कि धोनी को नंबर 6 या 7 पर आकर पारी को संभालना होगा, खासकर जब टीम का निचला क्रम कमजोर नजर आ रहा है.

गेंदबाजी संयोजन भी चुनौती

CSK की गेंदबाजी इस बार उतनी मजबूत नहीं दिख रही है जितनी पहले हुआ करती थी. टीम के पास बड़े नामों की कमी है, इसलिए सही विदेशी गेंदबाजों का चयन बेहद अहम होगा. स्पिन विभाग में विविधता लाने और पावरप्ले में नियंत्रण बनाए रखने पर जोर दिया जा सकता है. कुल मिलाकर, Chennai Super Kings इस सीज़न में बदलाव के दौर से गुजर रही है. टीम के पास प्रतिभा है, लेकिन उसे सही रणनीति और संतुलन के साथ मैदान पर उतारना होगा. अगर टॉप ऑर्डर आक्रामक शुरुआत देता है और अनुभवी खिलाड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं, तो CSK एक बार फिर खतरनाक टीम साबित हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *