चेन्नई में सीएसके का रियुनियन… रोर इवेंट में एमएस धोनी ने लूटी महफिल, देखिए क्या कार्यक्रम में क्या सब हुआ ?

csk roar event : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले चेन्नई में आयोजित Chennai Super Kings (CSK) का ROAR इवेंट रविवार को पूरे दिन चर्चा का केंद्र बना रहा. फैंस लंबे समय तक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की मांग करते रहे, हालांकि आधिकारिक प्रसारण नहीं हुआ. इसके बावजूद, स्टेडियम में मौजूद दर्शकों द्वारा शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों ने इस इवेंट को सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बना दिया.

क्रिकेट फोकस ने बनाया इवेंट खास

CSK के ROAR इवेंट का मुख्य आकर्षण क्रिकेट रहा. प्रैक्टिस सेशन के बाद खिलाड़ियों की भव्य एंट्री हुई, जिसमें लेजेंड्स और मौजूदा खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान MS Dhoni का कैमियो पूरे इवेंट का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा. धोनी ने पूरे समय विकेटकीपर की भूमिका निभाई और कई मजेदार मोमेंट्स भी दिए. इवेंट का सबसे चर्चित हिस्सा था. OG Matchups, जिसमें CSK के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों और मौजूदा टीम के खिलाड़ियों को आमने-सामने उतारा गया.

मैचों की मुख्य झलकियां

इवेंट की शुरुआत में ही माइकल हसी ने रुतुराज की गेंदों पर लगातार बाउंड्री लगाकर माहौल बना दिया. हालांकि अंत में गायकवाड़ को विकेट भी मिली. धोनी का रिएक्शन इस दौरान काफी वायरल हुआ. इसके बाद ब्रावो जब क्रीज से बाहर निकले, तो धोनी के पास आसान स्टंपिंग का मौका था, लेकिन उन्होंने मजाकिया अंदाज में मौका छोड़ दिया. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों की हंसी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया.

सुरेश रैना ने अपने पुराने अंदाज में इनसाइड-आउट शॉट्स खेलकर फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी. मिस्टर IPL के हर शॉट पर स्टेडियम गूंज उठा. मुरलीधरन के खिलाफ संजू सैमसन ने शानदार शॉट्स खेले. उनकी हर हिट पर चेपॉक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इस मुकाबले में सबसे मजेदार पल तब आया जब वाइड बॉल को लेकर विवाद हुआ. रायडू ने रिव्यू की मांग की और धोनी ने मजाकिया अंदाज में रिव्यू का इशारा भी किया. यह पूरा सीक्वेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

फैंस के सवाल भी उठे

हालांकि इवेंट को काफी सराहना मिली, लेकिन कुछ फैंस ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के एंट्री वीडियो को लेकर सवाल उठाए. बाद में जारी किए गए वीडियो को लेकर कवर-अप जैसी प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं. इवेंट के अंत में CSK लेजेंड्स की ग्रुप फोटो ने फैंस को भावुक कर दिया. पुरानी जर्सी और खिलाड़ियों की मौजूदगी ने नॉस्टैल्जिया को चरम पर पहुंचा दिया. इवेंट के बाद म्यूजिक नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें A. R. Rahman की प्रस्तुति भी शामिल थी.

CSK का ROAR इवेंट सिर्फ एक प्रमोशनल कार्यक्रम नहीं बल्कि क्रिकेट और भावनाओं का उत्सव साबित हुआ. लेजेंड्स और मौजूदा खिलाड़ियों के बीच हल्के-फुल्के मुकाबलों ने फैंस को IPL से पहले एक यादगार अनुभव दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *