हार्दिक ने बनाया छक्कों का शतक… इस मामले में पोलार्ड और केएल राहुल को भी पछाड़ा

Hardik Pandya : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को संकट से उबारा। पांड्या ने सिर्फ 28 गेंदों पर नाबाद 59 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए, और वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

पोलार्ड और राहुल को पीछे छोड़ा

अपनी पारी में लगाए गए 4 छक्कों के साथ हार्दिक के टी20 करियर में कुल 100 छक्के हो गए। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने किरोन पोलार्ड (99) और केएल राहुल (99) को पीछे छोड़ दिया।

टी20 इंटरनेशनल में भारतीयों के सबसे ज्यादा छक्के

  • रोहित शर्मा – 205
  • सूर्यकुमार यादव – 155
  • विराट कोहली – 124
  • हार्दिक पांड्या – 100
  • केएल राहुल – 99

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *