ICC Men’s T20 World Cup : गुरुवार को भारत और नामीबिया के बीच होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ गई हैं. अभ्यास सत्र के दौरान युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज Ishan Kishan चोटिल हो गए, जिससे टीम प्रबंधन की परेशानी और बढ़ गई है. भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबले से पहले अपने साथी खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस के बारे में मीडिया से जानकारी साझा की. हलांकी उनके अंतिम इलेवन को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी भागीदारी पर अंतिम निर्णय मैच के समय के करीब लिया जाएगा.
अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर आज फैसला
जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक को इस सप्ताह की शुरुआत में पेट में संक्रमण होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके कारण वो मंगलवार शाम वह अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हो पाए थे. सहायक कोच रयान टेन डोएस्केट ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि युवा सलामी बल्लेबाज पेट की समस्या से पीड़ित हैं, जिससे उनकी उपलब्धता पर संदेह पैदा हो गया था. बुधवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक ने बताया कि बाएं हाथ के बल्लेबाज को अब अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं. हालांकी तिलक ने उम्मीद जताया कि मैच के लिए हमारे पास एक दिन और है. उम्मीद है कि कल तक हमें पता चल जाएगा कि उनकी तबीयत कैसी है और हम उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे. ऐसे में अगर अभिषेक समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं, तो संजू सैमसन ओपनिंग में ईशान किशन का साथ दे सकते हैं.
उधर तिलक ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर जताई जा रही चिंताओं को भी दूर किया, जो अमेरिका के खिलाफ भारत के अभियान के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे.बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने स्टार तेज गेंदबाज की वापसी को लेकर आशावादी रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि बुमराह अब बिल्कुल ठीक हैं. उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. जैसा कि मैंने कहा, हमारे पास एक दिन और है. उम्मीद है कि वह टीम में वापसी कर लेंगे. अगर उनकी सेहत में सुधार होता है, तो टीम इस पर फैसला लेगी. मुझे लगता है कि वह कल दूसरे मैच के लिए वापस आ जाएंगे.
ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे में चोट
रिपोर्ट के अनुसार मैच से एक दिन पहले दिल्ली में आयोजित नेट्स सत्र के दौरान तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की एक तेज यॉर्कर सीधे ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी. गेंद लगते ही किशन दर्द से कराहते नजर आए और कुछ समय के लिए अभ्यास भी रोकना पड़ा. टीम के फिजियो ने तुरंत उनका प्राथमिक उपचार किया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को काफी असहज स्थिति में देखा गया. हालांकि चोट की गंभीरता को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किशन नामीबिया के खिलाफ मैच में अंतिम एकादश का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं.
गौरतलब है कि टीम पहले से ही कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंताओं का सामना कर रही थी. ऐसे में किशन की चोट को टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. टीम मैनेजमेंट अब उनकी फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.