धोनी के होमग्राउंड से साउथ अफ्रीका को वनडे में जवाब देने की होगी शुरूआत, जानें कैसा है जीत हार का ट्रैक रिकॉर्ड

IND vs SA : भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में घरेलू टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त देने के बाद अब साउथ अफ्रीका के सामने वनडे फॉर्मेट की चुनौती होगी. साउथ अफ्रीका ने भारत में 25 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया और 2-0 से क्लीन स्वीप कर भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका दिया. अब दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 30 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसका पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी तय मानी जा रही है, जिससे टीम इंडिया को बड़ी मजबूती मिलने वाली है. साथ ही भारत के पास टेस्ट में मिली हार का हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका होगा.

फाइनल की हार का टेस्ट में बदला

ICC Men’s T20 World Cup 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था. यह भारत का चौथा लिमिटेड ओवर्स वर्ल्ड कप खिताब था, जबकि साउथ अफ्रीका एक बार फिर अपने पहले खिताब से चूक गया. करीब डेढ़ साल बाद दोनों टीमें फिर आमने-सामने आईं और इस बार साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज जीतकर उस हार का बदला पूरा कर लिया. भारत में विदेशी टीम के तौर पर यह उनकी सबसे ऐतिहासिक जीतों में शामिल हो चुकी है.

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले इस दिन खेले जाएंगे.

  • पहला वनडे: 30 अक्टूबर
  • दूसरा वनडे: 3 दिसंबर
  • तीसरा वनडे: 6 दिसंबर

टीम इंडिया अगर यह सीरीज 3-0 से जीतती है, तो टेस्ट की शर्मनाक हार के जख्म भर सकती है.

वनडे में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 58 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें भारत ने 27 मैच जीते और साउथ अफ्रीका ने 30 मैच जीते जबकी 1 मुकाबला बेनतीजा रहा. अगर भारत यह सीरीज 3-0 से जीत लेता है, तो दोनों टीमों के बीच जीत-हार का रिकॉर्ड पूरी तरह बराबर हो जाएगा. साउथ अफ्रीका ने टेस्ट में इतिहास रच दिया, लेकिन अब बारी भारत की है. वनडे सीरीज न सिर्फ इज्जत की लड़ाई होगी, बल्कि 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से भी बेहद अहम साबित होगी. सवाल सिर्फ इतना है, क्या टीम इंडिया वनडे में क्लीन स्वीप कर टेस्ट की हार का हिसाब बराबर कर पाएगी?

सीरीज के मामले में भारत आगे

वनडे सीरीज के इतिहास में तस्वीर थोड़ी अलग है अब तक 15 वनडे सीरीज खेली गईं जिसमें भारत ने 8 जीतीं तो साउथ अफ्रीका ने 6 जीता है और 1 सीरीज (2005) ड्रॉ रही. भारत में 10 साल पहले आखिरी बार वनडे सीरीज जीता था साउथ अफ्रीका. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज 2023 में खेली गई थी, जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *