IND vs PAK T20 WC Live Score: ICC Men’s T20 World Cup के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ताजा समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. क्रीज पर तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं और पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.
किशन की लगातार दूसरी फिफ्टी
इससे पहले ईशान किशन ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 77 रन बनाए. उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. हालांकि, उनकी पारी का अंत सईम अयूब की गेंद पर बोल्ड होकर हुआ, जिससे टीम की मजबूत साझेदारी टूट गई. दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके और पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान अली आगा की गेंद पर कैच आउट हो गए.
दोनों टीमों के कप्तानों ने नहीं मिलाया एक-दूसरे से हाथ
मैच से पहले टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. गौरतलब है कि पिछले वर्ष एशिया कप के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था.