धोनी की गैरमौजूदगी मतलब मुश्किल में CSK…2019 के बाद पहली बार बिना कैप्टन कूल उतरी टीम

IPL 2026 : गुवाहाटी में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में Rajasthan Royals और Chennai Super Kings आमने-सामने हैं. राजस्थान के कप्तान Riyan Parag ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हालांकि मैच शुरू होने से पहले ही चेन्नई के फैंस को बड़ा झटका लगा. टीम की प्लेइंग XI में पूर्व कप्तान MS Dhoni का नाम शामिल नहीं था. जानकारी के मुताबिक, धोनी चोट के कारण कम से कम 5-6 मैचों के लिए टीम से बाहर रहेंगे.

2019 के बाद पहली बार बिना धोनी उतरी CSK

धोनी की अनुपस्थिति इसलिए भी खास है क्योंकि 2019 के बाद यह पहला मौका है जब चेन्नई की टीम उनके बिना मैदान पर उतरी है. 45 वर्षीय धोनी ने 2019 सीजन में भी दो मुकाबले मिस किए थे. उस सीजन में CSK फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे Mumbai Indians के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा था.

2019 में किन मैचों से बाहर रहे थे धोनी

धोनी ने 2019 में पहला मैच Sunrisers Hyderabad के खिलाफ हैदराबाद में पीठ में ऐंठन के कारण नहीं खेला था, जिसमें टीम को 6 विकेट से हार मिली थी. इसके बाद उन्होंने Mumbai Indians के खिलाफ एक और लीग मैच वायरल बुखार के चलते मिस किया, जिसमें CSK 46 रन से हार गई थी.

धोनी के बिना CSK का रिकॉर्ड

धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. टीम ने अब तक उनके बिना खेले गए मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है:

  • vs Delhi Capitals, दिल्ली (2010) – जीत
  • vs Kings XI Punjab, चेन्नई (2010) – हार
  • vs Royal Challengers Bangalore, बेंगलुरु (2010) – हार
  • vs Sunrisers Hyderabad, हैदराबाद (2019) – हार
  • vs Mumbai Indians, चेन्नई (2019) – हार
  • vs Rajasthan Royals, गुवाहाटी (2026) – मैच जारी

अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करती है और क्या टीम अपने रिकॉर्ड को सुधार पाती है या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *