MS Dhoni : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद हेड कोच Gautam Gambhir और पूर्व कप्तान MS Dhoni के बीच सोशल मीडिया पर हुई दिलचस्प बातचीत अब चर्चा में है
इवेंट में गंभीर ने दिया धोनी के मैसेज पर जवाब
स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म RevSportz के एक कार्यक्रम में जब गौतम गंभीर से टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद एमएस धोनी के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी. दरअसल वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने अपने पोस्ट में लिखा था कि गंभीर के चेहरे पर मुस्कान अच्छी लग रही थी. इस पर गंभीर ने कहा कि उन्हें फाइनल मुकाबला देखने के लिए धोनी का आना बेहद अच्छा लगा.
गंभीर ने क्या कहा
गंभीर ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए उनका आना अच्छा लगा. उन्होंने मुझे मुस्कुराने के लिए कहा, यह भी अच्छा लगा. मैं चाहता हूं कि एक दिन ऐसा समय आए जब भूमिकाएं बदल जाएं और वह मेरी जगह टीम के साथ हों. तब मैं भी उनके लिए ऐसा ही मैसेज लिख सकूं. उम्मीद है कि वह भी डगआउट में बैठकर मुस्कुराते हुए नजर आएं.गंभीर के इस बयान को क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गजों के बीच यह सम्मानजनक संवाद चर्चा का विषय बना हुआ है.