भारत के सबसे सफल T20 कप्तान…रोहित-धोनी के कल्ब में शामिल, टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सूर्यकुमार यादव ने हासिल किए कई कीर्तिमान…

Suryakumar Yadav T20 Captaincy Record : भारतीय क्रिकेट में टी20 प्रारूप में एक नया अध्याय जुड़ता दिखाई दे रहा है। कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 2024 के बाद से जब से उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारत की कमान संभाली है, टीम का ग्राफ लगातार ऊपर गया है। खास बात यह है कि उनकी कप्तानी में भारत अभी तक एक भी टी20 सीरीज नहीं हारा है। हाल ही में खेले गए Asia Cup 2025 में भी भारत ने सूर्या की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया। वहीं, ICC T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम अजेय रहते हुए सुपर 8 चरण तक पहुंच चुकी है, जिससे खिताब की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

आंकड़ों में सबसे आगे सूर्या

अगर टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे सफल कप्तानों की बात करें तो आमतौर पर Rohit Sharma और MS Dhoni का नाम लिया जाता है, क्योंकि दोनों ने अपनी कप्तानी में भारत को विश्व कप जिताया है। हालांकि, विनिंग प्रतिशत के आधार पर अब सूर्यकुमार यादव सबसे आगे निकल गए हैं।

भारत के सबसे सफल T20 कप्तान

  • सूर्यकुमार यादव – 47 मैच, 36 जीत
  • रोहित शर्मा – 62 मैच, 49 जीत
  • Virat Kohli – 50 मैच, 30 जीत
  • एमएस धोनी – 73 मैच, 42 जीत

इन आंकड़ों के साथ सूर्या अब भारत के टी20 इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।

अब निशाने पर विश्व कप

सूर्यकुमार यादव की नजर अब टी20 विश्व कप 2026 के खिताब पर है। अगर वह भारत को अपनी कप्तानी में विश्व चैंपियन बनाते हैं, तो वह रोहित शर्मा और एमएस धोनी की एलीट सूची में शामिल हो जाएंगे। इस बार भारत टूर्नामेंट का मेजबान भी है। अब तक टी20 विश्व कप के इतिहास में कोई भी टीम लगातार दो खिताब नहीं जीत पाई है और न ही किसी मेजबान देश ने ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में सूर्या के पास इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम का यह शानदार प्रदर्शन खिताबी जीत के साथ खत्म होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *