पाकिस्तान ने भारत के सामने रखा 348 रनों का विशाल लक्ष्य…समीर मिन्हास की172 रनों की पारी

India vs Pakistan U-19 Asia Cup 2025 Final: दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया है. रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए.

समीर मिन्हास की172 रनों की पारी

पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 172 रनों की दमदार पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. समीर की इस पारी में धैर्य के साथ-साथ आक्रामकता भी देखने को मिली, जिससे पाकिस्तान मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा.

भारत–पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप फाइनल आज, नौवीं बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया

भारत की तरफ से दिपेश सबसे सफल गेंदबाज

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो दिपेश ने सबसे सफल गेंदबाज रहते हुए 3 विकेट झटके. वहीं हेनिल और पटेल को 2-2 विकेट मिले. हालांकि, भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान की रन गति पर पूरी तरह लगाम नहीं लगा सके. अब भारत को खिताब जीतने के लिए 348 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा. फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है और सभी की निगाहें भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *