2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट रोहित…! अफ्रीकी तेज गेंदबाज का बड़ा खुलासा

Morne Morkel on Virat–rohit: भारतीय गेंदबाज कोच मोर्ने मोर्केल का मानना है कि दोनों दिग्गजों का अनुभव टीम के लिए काफी अमूल्य होगा, टेस्ट में 0–2 की हार के बाद अब पूरा ध्यान वनडे टीम पर बना हुआ है. साउथ अफ्रीका दौरे की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत की सांस लेकर आई है.

टेस्ट सीरीज में मिली बुरी हार के बाद इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों को मैदान पर देखना किसी संजीवनी से काम नहीं है, भारतीय गेंदबाज कोच मोर्ने मोर्केल के अनुसार रोहित और कोहली में 2027 आईसीसी मेल वनडे विश्व कप खेलने की पूरी क्षमता है..

उन्होंने कहा, दोनों खिलाड़ी गुणवत्ता से भरपूर है जब तक वो कड़ी मेहनत और फिटनेस के लिए तैयार है, मैंने हमेशा अनुभव में विश्वास किया है, यह आपको कहीं और नहीं मिलता उन्होंने ट्राफियां जीती है और भी बड़ी टूर्नामेंट खेलना जानते हैं, इसीलिए अगर मानसिक और शारीरिक रूप से महसूस करते हैं कि उनका शरीर ऐसा कर सकता है तो वह विश्व कप 2027 भी खेल सकते है.

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने कहा मैंने उनके खिलाफ कई मैच खेले हैं उन्हें गेंदबाजी करते समय मेरी नींद उड़ गई है इसीलिए मैं एक गेंदबाज के रूप में जानता हूं कि उनके खिलाफ खेलते समय उनकी तैयारी में क्या जाता है, मैं निश्चित रूप से उनके साथ हूं कि उन दोनों को 2027 विश्व कप खेलना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *