You talk we win..! चार शब्दों में अभिषेक –गिल की पारी ने मचाई धूम

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर एक बार फिर साबित कर दिया की असली जवाब बल्ले और प्रदर्शन देते हैं, ना की बोली. इस मैच में युवा ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने ना सिर्फ शानदार बल्लेबाजी की बल्कि मैच के बाद चार-चार शब्दों वाले संदेश से भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

मैदान पे मुकाबला ओर जुबानी जंग

मैच के दौरान पाकिस्तान की तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हरीश रऊफ ने बार-बार भारतीय बल्लेबाजों को उकसाने की कोशिश की वहीं अभिषेक और गिल ने अपनी शांत और आत्मविश्वासी बल्लेबाज से उन्हें करारा जवाब दिया . मुकाबला की धमाकेदार शुरुआत ही ऐतिहासिक रही शहंशाह अफरीदी की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का जड़कर रिकॉर्ड बना दिया. वही T20 भारत की परी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 9.5 ओवर में ही 105 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच से लगभग बाहर कर दिया.

चर्चा में शर्मा और गिल के चार शब्द

पाकिस्तान से मैच जीतने के बाद अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के चार शब्द काफी वायरल हो रहे हैं. जहां एक तरफ अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने बल्लेबाजी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा “you talk we win” वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल ने पोस्ट किया “Game speaks, not words” इन चार चार शब्दों वाले पोस्ट ने क्रिकेट फैंस के बीच नहीं चर्चा छोड़ दी, भारतीय खिलाड़ियों ने इसे पाकिस्तान के खिलाड़ियों की की बयानबाजी का बेहतरीन जवाब दिया.

पोस्ट के बाद लोगो पे असर

अभिषेक और शुभमन का अंदाज क्रिकेट प्रेमियों को खूब भाता है. उनकी बल्लेबाजी और सोशल मीडिया पोस्ट ने साफ कर दिया, कि भारत की युवा क्रिकेट जोड़ी आत्मविश्वास से भरी हुई है. विपक्षियों को चुप करने का दम रखती है,यह सिर्फ पाकिस्तान को नहीं बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश है की क्रिकेट में बातों से नहीं बल्कि बल्ले से जवाब दिया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *