नई दिल्ली। OnePlus ने भारत में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स OnePlus 13 और OnePlus 13R को लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन्स भारत समेत ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध होंगे. इससे पहले इन्हें चीनी बाजार में पेश किया गया था. दोनों स्मार्टफोन्स OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे.
प्रोसेसर और डिस्प्ले
OnePlus 13 में 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है. वहीं, OnePlus 13R में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्टेड है. यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है.
कैमरा सेटअप
OnePlus 13 में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
- 50MP मेन लेंस
- 50MP टेलीस्कोप लेंस
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
OnePlus 13R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है.
- 50MP मेन लेंस
- 50MP टेलीफोटो लेंस
- 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है.
बैटरी और चार्जिंग
दोनों स्मार्टफोन्स में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.
- OnePlus 13: 100W की फास्ट चार्जिंग
- OnePlus 13R: 80W की फास्ट चार्जिंग
कीमत और ऑफर्स
OnePlus 13 की कीमत
- ₹69,999 (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) बैंक कार्ड पर ₹5000 का डिस्काउंट.
- ₹76,999 (16GB RAM + 512GB स्टोरेज) बैंक कार्ड पर ₹5000 का डिस्काउंट.
- ₹89,999 (24GB RAM + 1TB स्टोरेज) बैंक कार्ड पर ₹5000 का डिस्काउंट.
OnePlus 13R की कीमत
- ₹42,999 (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) बैंक कार्ड पर ₹3000 का डिस्काउंट.
- ₹49,999 (16GB RAM + 512GB स्टोरेज) बैंक कार्ड पर ₹3000 का डिस्काउंट.
कब से शुरू होगी OnePlus 13 की सेल
OnePlus 13 सीरीज अपने दमदार फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और किफायती कीमतों के चलते ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है. OnePlus 13 की सेल 10 जनवरी से शुरू होगी जबकि OnePlus 13R की सेल 13 जनवरी से शुरू होगी.