Uttar Pradesh : IAS मोहम्मद मुस्तफा की बेटी रिधा मुस्तफा ने 29वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच जारी

पटना। उत्तर प्रदेश के चर्चित IAS अफसर और 1995 बैच के अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा की 24 वर्षीय बेटी, रिधा मुस्तफा, ने नोएडा के सेक्टर 128 स्थित जेपी विशटाउन सोसायटी की 29वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है.

घटना का विवरण

यह दर्दनाक घटना बुधवार रात को हुई, जब रिधा ने कथित तौर पर 29वीं मंजिल से छलांग लगाई. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

CCTV फुटेज और जांच जारी

पुलिस ने सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि घटना की सही परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.इसके अलावा, सोसायटी में तैनात सुरक्षा गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है. हालांकि, अब तक आत्महत्या के पीछे का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.

परिवार और समाज में शोक की लहर

रिधा मुस्तफा का इस तरह से दुनिया को अलविदा कहना उनके परिवार और करीबी लोगों के लिए बेहद दुखदायी है. मोहम्मद मुस्तफा उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित और सम्मानित अधिकारियों में से एक रहे हैं, और यह घटना उनके परिवार के लिए एक बड़ा झटका है.

पुलिस का बयान

पुलिस ने कहा, “हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। IAS अफसर की बेटी रिधा की मानसिक स्थिति और घटना से पहले के हालातों की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. परिवार और दोस्तों से भी बात की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *