बंद कमरे में पीएम मोदी -अमित शाह और राहुल गांधी की मुलाकात… दो घंटे चली मीटिंग में क्या हुआ फैसला ?

Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बंद कमरे में करीब दो घंटे चली बैठक सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन (CIC) और सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) में अहम नियुक्तियों को अंतिम रूप देने को लेकर थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चीफ इन्फॉर्मेशन कमिश्नर, आठ इन्फॉर्मेशन कमिश्नर और विजिलेंस कमिश्नर के चयन पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कुछ अधिकारियों के चयन को लेकर असहमति जताई है।

राहुल गांधी के बर्लिन दौरे पर बीजेपी का हमला

इसी बीच, राहुल गांधी के आगामी जर्मनी दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। वे 17 दिसंबर को बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के एक बड़े इवेंट में शामिल होने वाले हैं, जहां पूरे यूरोप के IOC चैप्टरों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर लोकसभा के जारी शीतकालीन सत्र के दौरान विदेश यात्रा की तैयारी को लेकर हमला बोला। उन्होंने राहुल को विदेश नायक बताकर कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारियों से ज्यादा उन्हें विदेश दौरे पसंद हैं। पूनावाला ने तंज कसा कि पार्लियामेंट 19 दिसंबर तक चलेगी, लेकिन राहुल गांधी 15-20 दिसंबर तक जर्मनी में होंगे। वे LoP नहीं, टूरिज्म के लीडर हैं।

लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस के लिए राहुल गांधी को कितने नंबर ?

वैश्विक आउटरीच का हिस्सा है दौरा : IOC

दूसरी ओर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस दौरे को पार्टी के वैश्विक जुड़ाव को मजबूत करने की बड़ी पहल बताया है। IOC के अनुसार बर्लिन में होने वाले कार्यक्रम में यूरोप के विभिन्न देशों से आए चैप्टर प्रेसिडेंट NRI मुद्दों, कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा को फैलाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। IOC ऑस्ट्रिया के प्रेसिडेंट औसाफ खान ने कहा कि वे राहुल गांधी की मेजबानी कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में सैम पित्रोदा और डॉ. आरती कृष्णा जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *