Jan Suraaj Party Candidate List : बिहार विधानसभा चुनाव (Election 2025 ) से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने गुरुवार को अपने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. राजधानी पटना के शेखपुरा हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इस मौके पर प्रशांत किशोर (पीके) खुद मौजूद नहीं थे. उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के बाद पार्टी कार्यालय में कुछ कार्यकर्ताओं ने टिकट नहीं मिलने पर हंगामा भी किया.