महागठबंधन की मीटिंग पूरी…! सीट शेयरिंग पर इस तारिख को होगा खुलासा..

Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा होने में अब केवल कुछ ही दिन बाकी है. जहां 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर या नवंबर में कराए जाने की संभावनाएं हैं. इसी बीच राज्य की दोनों प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों, एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर गहन चर्चा हो रही हैं.

वीआईपी के प्रमुख मुकेश साहनी ने हाल ही में एक अहम बयान दिया, कहा कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग जल्द तय हो जाएगी. साहनी ने स्पष्ट किया कि महागठबंधन में इस बार बातचीत सकारात्मक दिशा पर चल रही है, और उम्मीद है कि दशहरा (2 अक्टूबर) तक हम लोग आपको बता देंगे कि गठबंधन में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा हैं.

साहनी ने यह भी कहा कि अगले महीने आचार संहिता लागू हो जाएगी और हर पार्टी चुनाव को लेकर गंभीर है. तो इसे देखते हुए जल्दी ही सारे फैसले हो जाएंगे और महागठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है.

बिहार राजनीति में इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है महागठबंधन और एनडीए दोनों में सीट शेयरिंग को लेकर जारी बातचीत का नतीजा राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगी. मुकेश साहनी के बयान के अनुसार 2 अक्टूबर तक स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाने की संभावनाएं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *