मैं नीतीश… 25 साल में 10वीं बार Nitish ने दोहराया CM पद की शपथ

Bihar CM Nitish Kumar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (गुरुवार) सुबह 11.30 बजे अपने 10वें कार्यकाल के लिए शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह पटना में आयोजित किया गया है, जिसमें NDA के शीर्ष नेता और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

नीतीश ने कब कब लिया शपथ

नीतीश कुमार ने पहली बार 3 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री पद संभाला था। इसके बाद वे अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियों और गठबंधन परिवर्तनों के बीच नौ बार शपथ ले चुके हैं। आज की शपथ उनके राजनीतिक सफर में एक और अहम अध्याय जोड़ेगी।

  • शपथ – 3 मार्च 2000
  • शपथ – 24 नवंबर 2005
  • शपथ – 26 नवंबर 2010
  • शपथ – 22 फरवरी 2015
  • शपथ – 20 नवंबर 2015
  • शपथ – 27 जुलाई 2017
  • शपथ – 16 नवंबर 2020
  • शपथ – 10 अगस्त 2022
  • शपथ – 28 जनवरी 2024
  • शपथ – 20 नवंबर 2025

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण का यह रिकॉर्ड उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक सक्रिय और प्रभावशाली मुख्यमंत्रियों में शामिल करता है। बिहार की सियासत में आए लगातार बदलावों के बावजूद नीतीश ने अपने राजनीतिक प्रभाव को बनाए रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *