नंबर तो चाहिए ही मनपंसद भी…सीट शेयरिंग के सवाल पर क्यों खामोश है चिराग पासवान ?

Chirag paswan: लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगमी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए कम से कम 36 सीटों की मांग पर अड़े हुए है. सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान ने 36 सीटों की मांग रखी है, और तर्क दिया है, कि 2024 लोकसभा चुनाव में LJP(R) की मजबूत प्रदर्शन जहां उन्होंने बिहार में पांच सीट जीती थी, के आधार पर सीट पर बंटवारे का फार्मूला तैयार करना चाहिए.

भाजपा की ओर से चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, राज्य प्रभारी विनोद तावड़े और वरिष्ठ नेता मंगल पांडे ने कथित तौर पर 22 सीट ऑफर की है. सामान्य परिस्थितियों में भाजपा चिराग को 20 से 25 सीट देने को तैयार है. हालांकि चिराग संतुष्ट नहीं है और अपनी पार्टी के आत्मसम्मान और 2024 लोकसभा की सफलता दर का हवाला देते हुए अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.

इसी बीच चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोजपा सांसद अरुण भारती को राज्य चुनाव प्रभारी नियुक्त करके एक बड़ा बदलाव किया हैं. बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में चुनाव के तारीख तय की गई है पहले चरण में 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर 2025 को मतदान होना है. जिसके नतीजे 14 नवंबर को आयेंगे.

सीट बंटवारे को लेकर यह गतिरोध NDA के लिए चुनावी रणनीति और एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण चुनौती बन चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *