तेजस्वी राहुल मुलाकात से पहले बढ़ा तनाव, कांग्रेस की 76 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की धमकी…!

Mahagathbandhan seat sharing: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर संकट बढ़ते जा रहा है. शनिवार रात पटना में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बैठक बेनतीजा ही रही, जब कांग्रेस नेताओं ने 60 सीटों की अपनी मांग पर जल्द फैसले की चेतावनी देते हुए 13 अक्टूबर को 76 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने की धमकी दी.

सूत्रों के अनुसार राजद 130 से 135 सीट अपने पास रखना चाहती है. जबकि कांग्रेस को 55 से 58 सीट विकासशील इंसान पार्टी को 14 से 18 सीट और वाम दलों को 30 से 35 सीट देने का प्रस्ताव रख रही है. हालांकि कांग्रेस इससे संतुष्ट नहीं है. उसकी सीट 70 से घटकर 50 और 55 पर आने की संभावना से नाराज है.

रविवार को तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना होंगे जहां वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे सोमवार को तेजस्वी लालू और राबड़ी यादव की आईआरसीटीसी घोटाला मामले में कोर्ट में पेशी भी है इस महत्वपूर्ण मुलाकात में सीट बंटवारे का गतिरोध खत्म करने की कोशिश जरूर की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *