Bihar assembly elections 2025: बिहार की राजनीति में लखीसराय और सूर्यगढ़ विधानसभा सीट विशेष महत्व रखती हैं. यह दोनों सीट न केवल अपने भौगोलिक स्थान बल्कि अपने राजनीतिक इतिहास और सामाजिक संरचना के लिए भी जानी जाती है. लखीसराय और सूर्यगढ़ विधानसभा सीट बिहार के लखीसराय जिले में स्थित है. यह सीट मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, और राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से महत्वपूर्ण सीट है.
चुनावी इतिहास
लखीसराय विधानसभा सीट पर पिछले कई चुनाव से विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रभाव रहा है. वही सूर्यगढ़ सीट अपनी राजनीतिक निरंतरता के लिए प्रसिद्ध है. लखीसराय सीट पर मुख्यत भाजपा, जेडीयू, राजद और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिलता है. वही सूर्यगढ़ सीट से प्रहलाद यादव विधायक है, जो यह से छठी बार चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.
पिछले 2 चुनाव के नतीजे
लखीसराय
2015
विजेता उम्मीदवार–विजय कुमार सिन्हा (BJP) को 75,901 मत मिले, वही दूसरी ओर रामानंद मंडल (JDU) को 69,345 मत मिले, जीत का मार्जिन 6,556 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 40.79% और रनर-अप का 37.27% रहा
2020
विजेता उम्मीदवार–विजय कुमार सिन्हा (BJP) को 74,212 मत मिले, वही दूसरी ओर अमरेश कुमार (INC) को 63,729 मत मिले, जीत का मार्जिन 10,483 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 38.20% और रनर-अप का 32.80% रहा
सूर्यगढ़ा
2015
विजेता उम्मीदवार–प्रह्लाद यादव (RJD) को 82,490 मत मिले, वही दूसरी ओर प्रेम रंजन पटेल (BJP) को 52,460 मत मिले, जीत का मार्जिन 30,030 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 50.20% और रनर-अप का 31.92% रहा
2020
विजेता उम्मीदवार–प्रह्लाद यादव (RJD) को 62,306 मत मिले, वही दूसरी ओर रामानंद मंडल (JD(U)) को 52,717 मत मिले, जीत का मार्जिन 9,589 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 32.82% और रनर-अप का 27.77% रहा
2025 के महत्वपूर्ण मुद्दे
दोनों सीटों पर निम्नलिखित मुद्दे प्रमुख है
जैसे कृषि उत्पादन में वृद्धि और फसल बीमा,
सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,
शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, महिला सशक्तिकरण.