अब इस भोजपुरी अभिनेत्री ने उठाया पवन सिंह के राज से पर्दा..अफेयर की खबरों पर भी तोड़ी चुप्पी

Bhojpuri stars controversy : भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में रियलिटी शो द 50 से उनका सफर खत्म हुआ, जिसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातें कीं. इसी दौरान उन्होंने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ अपने कथित अफेयर की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी.

रिश्तों को लेकर चर्चाएं

मोनालिसा ने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा होता है कि अगर कोई अभिनेता-अभिनेत्री कई फिल्मों में साथ काम कर लें तो उनके अफेयर की अफवाहें फैलने लगती हैं. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्में कीं तो उनका नाम भी उनके साथ जोड़ दिया गया. अभिनेत्री ने कहा कि उस समय पवन सिंह के पहले से ही कई रिश्तों को लेकर चर्चाएं थीं. उन्होंने बताया कि कई बार सेट पर उनके निजी झगड़ों का असर शूटिंग पर भी पड़ता था. मोनालिसा के मुताबिक, वैनिटी वैन में होने वाले झगड़ों के कारण कई बार काम रुक जाता था, जिससे वह परेशान हो जाती थीं क्योंकि उनका नाम भी बेवजह इन मामलों से जोड़ा जा रहा था.

दोनों ने किए हैं कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम

मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काफी लोकप्रिय रही है. दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया. इंटरव्यू में मोनालिसा से यह भी पूछा गया कि जब उनके और पवन सिंह के अफेयर की खबरें आती थीं, तब अक्षरा सिंह को इससे फर्क पड़ता था या नहीं. इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि अक्षरा ने कभी उनसे इस मुद्दे पर बात नहीं की. उन्होंने बताया कि सेट पर दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त रहते थे, हालांकि कई बार उनके बीच झगड़े भी हो जाते थे, जिससे माहौल खराब हो जाता था.

बी-ग्रेड फिल्मों से करियर की शुरुआत

मोनालिसा ने यह भी कहा कि लोग पवन सिंह को अक्सर घमंडी या बदतमीज बताते हैं, लेकिन उनके साथ काम करते समय उन्होंने कभी ऐसा व्यवहार महसूस नहीं किया. अभिनेत्री के मुताबिक, पवन सिंह ने हमेशा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया और कभी भी गलत तरीके से बात नहीं की. गौरतलब है कि मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत बी-ग्रेड फिल्मों से की थी. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ली और कई बड़े सितारों के साथ काम करके अपनी अलग पहचान बनाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *