रिलीज हुई धर्मेंद्र की आखरी फिल्म…जानिए क्या है इक्कीस को लेकर दर्शकों का रिव्यू

Ikkis review in hindi : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र अब आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं. उनकी अंतिम फिल्म इक्कीस आज यानी 1 जनवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी.

फिल्मी करियर की शानदार विदाई

फिल्म इक्कीस में धर्मेंद्र भारतीय सेना के वीर अधिकारी मेजर जनरल एम. एल. क्षेत्रपाल की भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं. यह किरदार न सिर्फ देशभक्ति से जुड़ा है, बल्कि उनके लंबे और शानदार फिल्मी करियर को भी एक गरिमामय विदाई देता है.

ये भी पढ़ें : ना कोई स्टार…न ही गाने…फिर भी यह फिल्म बन गई 2025 की सबसे बड़ी स्लीपर हिट, लालो: कृष्ण सदा सहायते 100 करोड़ के क्लब में

फिल्म इक्कीस की स्टार कास्ट

इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं अभिनेता अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी फिल्म में अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी. इनके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, राहुल देव, विवान शाह और एकावली खन्ना जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं, जो कहानी को मजबूती देते हैं. देशभक्ति, बलिदान और सेना के शौर्य पर आधारित फिल्म इक्कीस को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. वहीं धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म उनके चाहने वालों के लिए भावुक कर देने वाला पल भी साबित हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *