MS Dhoni देने जा रहे हैं फैंस को बड़ा सरप्राइज, अभिनेता आर. माधवन ने खोला राज

MS Dhoni Movie The Chase Promo  :  अभिनेता आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो को उन्होंने निर्देशक वसन बाला की नई प्रोजेक्ट ‘द चेज’ का टीजर बताया. लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज था इसका टीजर, जिस में महेंद्र सिंह धोनी भी फुल-फ्लेज्ड रोल में दिखाई दिए.टीजर में धोनी एक टास्क फोर्स ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. हाथों में हथियार, चेहरे पर दृढ़ता और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया. वीडियो में धोनी के साथ माधवन भी दिख रहे हैं.

MS Dhoni का एक्टिंग डेब्यू?

टीजर सामने आते ही सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह धोनी का असली एक्टिंग डेब्यू है. अब तक धोनी केवल विज्ञापनों में नजर आए हैं और हाल ही में वह तमिल फिल्म GOAT में एक स्पेशल अपीयरेंस कर चुके हैं. लेकिन ‘द चेज’ में उनका इतना दमदार रोल देखकर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि अब क्रिकेट के मैदान से परे धोनी पर्दे पर भी छा सकते हैं.

टीजर में दोनों कलाकारों का खास अंदाज

टीजर में दोनों कलाकारों को एक मिशन पर दिखाया गया है. धोनी को ‘द कूल हेड’ और माधवन को ‘द रोमांटिक’ के रूप में पेश किया गया. जहां धोनी दिमाग से फैसले लेने वाले किरदार में नजर आते हैं, वहीं माधवन दिल से सोचने वाले एक्शन हीरो के रूप में उभरते हैं. दोनों कलाकार काला चश्मा लगाए जबरदस्त एक्शन करते दिखते हैं और दुश्मनों पर गोलियां बरसाते हैं. वीडियो में यह दावा किया गया कि यह एक्शन-थ्रिलिंग शो होगा, लेकिन कहीं भी यह नहीं बताया गया कि यह प्रोजेक्ट फिल्म है, वेब सीरीज़ है या किसी और फॉर्मेट में तैयार किया गया है.

फैन्स की उत्सुकता और सवाल

टीजर के साथ माधवन ने कैप्शन लिखा है,एक मिशन. दो जांबाज. तैयार हो जाइए—एक जबरदस्त और धमाकेदार चेज शुरू होने वाली है. द चेज—टीजर आउट नाउ.जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया. फैंस ने धोनी और माधवन को साथ देखकर जबरदस्त उत्साह जताया, लेकिन साथ ही कई सवाल भी उठाए. क्या यह वाकई एक फिल्म है या सिर्फ कोई हाई-बजट ऐड कैंपेन? क्या धोनी अब सच में हीरो बनने वाले हैं? कब रिलीज होने जा रहा है ये शो ? ऐसे कई सवालों से सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन भर गया है. टीजर के अंत में सिर्फ “कमिंग सून” लिखा गया है. यानी फिलहाल ‘द चेज’ की रिलीज डेट और फॉर्मेट पूरी तरह गुप्त रखी गई है. लेकिन इतना तय है कि यह प्रोजेक्ट धोनी और माधवन के प्रशंसकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *