पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी…करोड़ों किसानों को मिली बड़ी राहत, जानें कैसे करें चेक

Pm kisan scheme : देश भर के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री Narendra Modi ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त के तहत करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता ट्रांसफर की गई है. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और पीएम-किसान योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है. उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में सीधे पैसे भेजे जाते हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है.

9.32 करोड़ किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर

सरकारी जानकारी के अनुसार इस बार लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है. जैसे ही किस्त जारी हुई, लाभार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर संदेश भी पहुंच गया, जिससे उन्हें तुरंत भुगतान की जानकारी मिल सकी. प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से सरकार कम समय में बड़ी संख्या में किसानों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने में सक्षम हुई है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस योजना की सफलता को दुनिया भर में सराहा जा रहा है.

किसान परिवारों को हर साल ₹6000 की सहायता

2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6000 की सहायता दी जाती है, जो ₹2000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक किसानों को कुल ₹4.27 लाख करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार खेती को आधुनिक बनाने, लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई, सोलर पंप और नई कृषि तकनीकों को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने बताया कि इन पहलों से किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *