पटना। बिहार में गया के तर्ज पर अब मुजफ्फरपुर(Bihar News) में भी जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए जिले में उपयुक्त भूमि की पहचान तेज कर दी गई है. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक पखवाड़े के भीतर जमीन चिह्नित करें और उसकी पूरी जानकारी, जिसमें खाता, खेसरा और रकबा शामिल हो, रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत करें.
जैव विविधता पार्क का उद्देश्य
इस पार्क के निर्माण का मुख्य उद्देश्य दुर्लभ, संकटग्रस्त और विलुप्तप्राय वनस्पतियों का संरक्षण करना है. इसके अलावा, यह पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में मदद करेगा. इस परियोजना से न केवल मुजफ्फरपुर, बल्कि उत्तर बिहार के लोगों को भी कई लाभ मिलेंगे.
गया में पहले से मौजूद जैव विविधता पार्क
बिहार का पहला जैव विविधता पार्क गया जिले के डोभी के पिपरघट्टी में एनएच-2 के किनारे स्थित है. इसे वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा 2016 में 63.85 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया था, और यह पार्क दुर्लभ और महत्वपूर्ण वनस्पतियों का संरक्षण करता है. इसी मॉडल को अब मुजफ्फरपुर में लागू करने की योजना बनाई गई है. वन एवं पर्यावरण विभाग इस परियोजना को क्रियान्वित करेगा. भूमि चिन्हित होने के बाद सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके बाद परियोजना के लिए राशि आवंटित की जाएगी.
Bihar News : जैव विविधता पार्क के लाभ
- कार्बन पृथक्करण और जल स्रोतों का पुनर्भरण
- शैक्षिक और मनोरंजक लाभ
- संरक्षण शिक्षा को बढ़ावा
- पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार और संरक्षण नैतिकता को बढ़ावा
- आर्द्रभूमि का सीमांकन
- आर्द्रभूमि का सीमांकन
- डीएम ने जिले में स्थित आर्द्रभूमि वाले क्षेत्रों की पैमाइश कर सीमांकन का आदेश दिया है. इस कार्य की समय-समय पर समीक्षा दोनों एसडीओ को सौंप दी गई है.
Bihar News : मुजफ्फरपुर के प्रमुख आर्द्रभूमि क्षेत्र
- मनिका मन (मुसहरी प्रखंड) – 105 हेक्टेयर
- कोठिया मनशरीफ (कांटी प्रखंड) – 155 हेक्टेयर
- बनियाराही मन (मड़वन और सरैया प्रखंड के बीच) – 345 एकड़
- नरसन चौर (मड़वन, कुढ़नी और सरैया प्रखंड) – 205 हेक्टेयर
- नेकनामपुर चौर (पारू प्रखंड) – 220 हेक्टेयर
अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र
डीएम ने संबंधित अंचल (Bihar News ) अधिकारियों को इन क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कर सीमांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. मुजफ्फरपुर में जैव विविधता पार्क का निर्माण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित क्षेत्र को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. इसके सफल क्रियान्वयन से स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में पर्यटन और शोध कार्यों को भी बल मिलेगा.