भैया हम तो परेशान हो गए हैं, मुझे खुद समझ नहीं आ रहा… शादी करते ही मुश्किल में क्यों आए खान सर

khan sir wife : पटना के चर्चित शिक्षक खान सर की शादी के बाद हुए रिसेप्शन समारोह को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, 2 जून को आयोजित रिसेप्शन पार्टी में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं, लेकिन इस समारोह में खान सर की पत्नी पूरे समय घूंघट में ही नजर आईं। उनका चेहरा किसी ने नहीं देखा। इस रहस्य ने सोशल मीडिया पर खासी चर्चा छेड़ दी।

khan sir wife : कई लड़कियों के साथ खान सर की तस्वीरें वायरल

रिसेप्शन के बाद खान सर की पत्नी बताकर सोशल मीडिया पर कई लड़कियों के साथ खान सर की तस्वीरें वायरल होने लगीं। जब एक चैनल ने खान सर से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि भैया, हम तो परेशान हो गए हैं। पता नहीं कौन-कौन सी लड़की की फोटो डाल दे रहे हैं लोग, खुद समझ नहीं आ रहा। किसी की फोटो लाकर चिपका देने का क्या मतलब? कोई मुझे किसी लड़की की तस्वीर भेजकर पूछ रहा है- ये आपकी पत्नी है? तो कोई किसी और लड़की की।

जब उनसे पूछा गया कि उनकी पत्नी (khan sir wife) कौन हैं और इस सस्पेंस से पर्दा कब उठेगा, तो खान सर ने कहा, “सस्पेंस की कोई बात नहीं है। सबसे पहले बच्चों को ही बताया। बच्चों ने ही हमें बनाया, और सारी जानकारी बच्चों को ही दी। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या बच्चों को ही सबसे पहले अपनी पत्नी का चेहरा दिखाएंगे, तो उन्होंने कहा, “अरे भाई, अभी भी बच्चे जब रिजल्ट लेकर आ रहे हैं, तो हम साथ बैठकर लंच या डिनर कर रहे हैं। हमारी गांव की परंपरा गांव वालों को समझ आती है और शहर की शहर वालों को। जब पूछा गया कि पत्नी इस बारे में क्या पूछती होंगी, खान सर ने हंसते हुए जवाब दिया, “मत पूछिए मेरी स्थिति। मैं उनको क्या ही जवाब दूं?”

बड़ी हस्तियों की मौजूदगी

खान सर के रिसेप्शन में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी और राजद नेता तेजस्वी यादव जैसे कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के बड़े नाम शामिल हुए। इसके अलावा फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे और नीतू मैडम भी इस समारोह का हिस्सा बने। रिसेप्शन को और भी खास बनाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर साबरी ब्रदर्स ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी और महफिल को यादगार बना दिया।

khan sir wife : क्लास में किया था शादी का खुलासा

रिसेप्शन पार्टी के जरिए पहली बार खान सर के परिवार और रिश्तेदार सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने आए। मंच पर खान सर अपनी पत्नी के साथ मेहमानों का अभिवादन करते नजर आए। उनके माता-पिता भी मंच पर मौजूद थे।गौरतलब है कि खान सर ने अपनी शादी का खुलासा भी खास अंदाज में किया था। एक दिन क्लास के दौरान उन्होंने अचानक कहा, “मैंने आप लोगों को एक बात नहीं बताई… जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात थे, उसी दौरान मेरी शादी हुई। यह सुनते ही क्लास तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। फिलहाल, सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *