20 साल बाद साथ आए उद्धव-राज…नगर निगम चुनाव से पहले ठाकरे परिवार में गठबंधन

Mumbai BMC Election 2026 : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान किया है. करीब 20 साल बाद दोनों दलों के बीच चुनावी गठबंधन हुआ है. इस गठबंधन की घोषणा बुधवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

BMC चुनाव साथ लड़ेंगे उद्धव–राज ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि दोनों दलों की सोच एक जैसी है. उन्होंने कहा कि अगर हम बंटेंगे तो बिखरेंगे. महाराष्ट्र के हित में हम सब एक हैं. वहीं, राज ठाकरे ने भी गठबंधन को महाराष्ट्र और मुंबई के भविष्य के लिए जरूरी कदम बताया. गौरतलब है कि वर्ष 2005 में राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया था. इसके बाद यह पहला मौका है जब दोनों दल किसी चुनाव में साथ उतरेंगे.  महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निगमों के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी को मतगणना और नतीजों की घोषणा की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *