WhatsApp ग्रुप में आया ऐड टैग फीचर, बनाये खुद की पहचान , जानें कैसे होगा एक्टिवटे..!

WhatsApp update 2025: दुनिया भर में करोड़ों लोगों की सबसे पसंदीदा मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में 2025 में एक ऐसा फीचर लोगों के सामने रख दिया है जो ग्रुप चैटिंग के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. यह नया अपडेट खास तौर पर उन लोगों के लिए गेम चेंजर साबित होगा जो कई अलग-अलग ग्रुप का हिस्सा है.

क्या हैं नया फीचर?

व्हाट्सएप का यह लेटेस्ट अपडेट यूजर्स को ग्रुप चैट में अपने नाम के साथ पर्सनलाइज्ड टैग या लेबल जोड़ने की सुविधा दे रहा है. इसका मतलब है कि आप किसी भी वर्क ग्रुप में प्रोजेक्ट मैनेजर कॉलेज ग्रुप में क्लास रिप्रेजेंटेटिव या फ्रेंड्स ग्रुप में स्मार्ट जैसे टैग लगा सकते हैं. फिलहाल यह फीचर एंड्रॉइड बेटा टेस्टिस के लिए उपलब्ध है लेकिन जल्दी सभी यूजेस तक पहुंच जाएगा.

क्या है खास इस फीचर में?

हर टैग अधिकतम 30 कैरेक्टर का हो सकता है हालांकि इसमें स्पेशल सिंबल लिंक के वेरिफिकेशन चेक मार्क नहीं जोड़े जा रहे हैं एडमिन द्वारा दिए गए टाइटल्स के विपरीत या टैग पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहता है कोई और आपके लिए टैग सेट नहीं कर सकता. जो टैग आप एक ग्रुप में लगाते हैं वही सिर्फ इस ग्रुप के लिए लागू होता है और जहां ऑफिस ग्रुप में टीम लीडर और दोस्तों के लिए ट्रैवल बडी दोनों अलग-अलग रख सकते हैं. फोन बदलने या अप रीइंस्टॉल करने के बाद भी आपका टैग बना रहेगा जब तक आप वही व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल कर रहे हैं.

कैसे लगाए टैग

पहले अपने एंड्रॉयड फोन में व्हाट्सएप खोलें और जिस ग्रुप में टैग लगाना है उसमें जाए फिर ग्रुप इन्फो स्क्रीन पर जाकर मेंबर्स लिस्ट में अपना नाम खोजें अपने नाम पर टाइप करें और ऐड टैग या एडिट टैग का ऑप्शन चुने इसके बाद अपना मनचाहा लेबल जैसे डिजाइनर कोच या मॉडरेटेड टाइप करें और सेव बटन दबाए. उसे ग्रुप में मौजूद है हर सदस्य को आपका नाम के साथ यह टैग दिखेगा.

क्यों है जरूरी?

आजकल ज्यादातर लोग दर्जनों व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा होते हैं ऑफिस के ग्रुप्स फैमिली ग्रुप फ्रेंड सर्कल हॉबी क्लब्स और न जाने क्या-क्या ऐसे में समझाना मुश्किल हो जाता है, कि किसी ग्रुप में आपका क्या रोल है, यह नया अपडेट इसी समस्या का हल है इसकी मदद से ग्रुप मेंबर्स बिना एडमिन को कॉल या मैसेज किया आसानी समझ सकते हैं कि कौन सा मेंबर किस काम के लिए जिम्मेदार है खास तौर पर वर्क टीम्स, कम्युनिटी ग्रुप और बड़े प्रोजेक्ट ग्रुप के लिए यह फीचर बेहद उपयोगी साबित होगा.

कब मिलेगा लोगों को यह फीचर?

अभी भी यह फीचर बेटफेज में है इसलिए सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है व्हाट्सएप हमेशा अपने सारे बड़े अपडेट्स को धीरे-धीरे रोल आउट करता है, ताकि किसी तरह की तकनीकी समस्या से बच सके अगर बेटा टेस्टिंग सफल रही तो जल्दी या फीचर सभी एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. व्हाट्सएप की प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर फोकस करते हुए यह फीचर यूजर्स को पूरा कंट्रोल देता है या ऑप्शनल है यानी जो चाहे इस्तेमाल करें जो ना चाहे वह ना करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *