उम्र के अनुसार कितनी जरूरी नींद,बढ़ती उम्र के साथ क्यों घटती जा रही है?

Sleeping disorder: अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद बेहद आवश्यक है, फिर भी कई लोग यह नहीं समझ पाते कि वास्तव में उन्हें अपनी उम्र के अनुसार कितनी नींद लेनी चाहिए. हाल की कई रिपोर्टें बताती हैं कि अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए औसत नींद का समय क्या होना चाहिए.

उम्र के हिसाब से आवश्यक नींद

उम्र के हिसाब से नवजात शिशु यानी कि 0 से 3 महीने तक के 14 से 17 घंटे नींद लेने चाहिए, वही 4 से 12 महीने के शिशुओं को 12 से 16 घंटे की नींद लेनी चाहिए, 1 साल से 5 साल तक के छोटे बच्चों को 10 से 14 घंटे की नींद लेनी चाहिए, स्कूल जाने वाले बच्चे यानी की 6 से 12 साल के उन्हें 9 से 12 घंटे की नींद लेनी चाहिए, वही किशोरावस्था में 13 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए, और 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 7 से 9 घंटे की नींद देनी चाहिए.

ये सुझाव अमेरिकन अकैडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन और नेशनल स्लीप फ़ाउंडेशन जैसी संस्थाओं द्वारा बताए गए मानकों से मेल खाते हैं. व्यक्तिगत नींद की ज़रूरत जेनेटिक्स, जीवनशैली और स्वास्थ्य पर भी निर्भर करती है.

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, नींद की ज़रूरत क्यों कम होती है?

शिशु अवस्था में मस्तिष्क और शरीर तेज़ी से विकसित हो रहे होते हैं. इस समय तंत्रिका संबंध (neural connections) बनते हैं, और उनकी सीखने और याद रखने की क्षमता विकसित होती है,जहां प्रतिरक्षा प्रणाली (Defence system) मजबूत होती है.इन्हीं प्रक्रियाओं के लिए अधिक नींद की आवश्यकता होती है. जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, मस्तिष्क परिपक्व (mature) होने लगता है, और विकास की गति धीमी होने के कारण आवश्यक नींद कुछ कम हो जाती है.

नींद की कमी के साइड इफेक्ट्स

ध्यान कम होना, प्रतिक्रिया समय धीमा होना, चिड़चिड़ापन, प्रतिरक्षा कमजोर होना, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग का खतरा, डायबिटीज, मोटापा, अल्ज़ाइमर का बढ़ा जोखिम, चिंता और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं.

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

रोज़ एक ही समय पर सोने-जागने की आदत बनाएं रखनी चाहिए. रोज सोने से पहले शांत और आरामदायक माहौल अपने आसपास रखे, सोने से कम से कम 1 घंटा पहले स्क्रीन बंद कर दें, दिन में पर्याप्त शारीरिक गतिविधि करें, पढ़ाई और आराम के बीच संतुलन बनाएं, अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक प्रदर्शन के लिए उतनी ही जरूरी है जितनी पढ़ाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *