Apple product Launch Event : टेक दिग्गज Apple ने 4 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले अपने आगामी प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट Special Apple Experience की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह इवेंट एक साथ तीन प्रमुख वैश्विक शहर, New York, London और Shanghai में आयोजित किया जाएगा. कंपनी ने फिलहाल किसी भी नए प्रोडक्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन टेक इंडस्ट्री में इस इवेंट को लेकर अटकलें तेज हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मौके पर iPhone 17e पेश किया जा सकता है, जिसे iPhone लाइनअप का किफायती विकल्प माना जा रहा है.
इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्ट
इसके अलावा एक लो-कॉस्ट MacBook मॉडल लॉन्च होने की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे कंपनी बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है. वहीं, M5 चिप से लैस नए MacBook Pro और MacBook Air मॉडल्स के अपडेटेड वर्जन भी पेश किए जाने की उम्मीद है. iPad लाइनअप में भी रिफ्रेश देखने को मिल सकता है, हालांकि इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
खरीदना चाहते है सबसे सस्ता 5G मोबाइल तो यहां चेक करें..
नए इनोवेशन से हटेगा पर्दा
टेक विशेषज्ञों का मानना है कि यह इवेंट 2026 की शुरुआत में कंपनी की रणनीतिक दिशा और आने वाले प्रोडक्ट रोडमैप की स्पष्ट तस्वीर पेश करेगा. अब सभी की नजरें 4 मार्च पर टिकी हैं, जब कंपनी अपने नए इनोवेशन से पर्दा उठाएगी.