बिहार में ठंड ने बढ़ाई सिहरन… 8.3 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Bihar weather :  बिहार में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पछुआ हवा के चलते राज्य के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भागलपुर के सबौर को प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में आई गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाएं तापमान को नीचे ले जा रही हैं। हवा की रफ्तार सामान्य दिनों से अधिक होने के कारण रात में गलन बढ़ गई है और लोग अधिक ठंड महसूस कर रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल शीतलहर की स्थिति नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में पारे में और कमी देखी जा सकती है।

ठंड से बचाव के लिए सावधानी

प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, जिससे कई ज़िलों में दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *