भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने घोषणा की है कि उसने Aadhaar कार्ड पर विवरण को मुफ्त में अपडेट करने की समयसीमा को एक बार फिर से बढ़ाने का फैसला किया है। UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड धारकों के लिए अपने विवरण को मुफ्त में अपडेट करने की समयसीमा 14 जून 2024 थी, जिसे अब 14 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। अब आधार धारक नई समयसीमा तक अपने पते और कुछ अन्य विवरणों को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।
14 सितंबर, 2024 तक अपडेट कर सकते हैं आधार
मायआधार पोर्टल पर Aadhaar कार्ड अपडेट करना मुफ़्त है, लेकिन ऑफ़लाइन अपडेट के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। 14 सितंबर तक यूआईडीएआई की वेबसाइट के ऑनलाइन पोर्टल पर नाम, पता, फोटो और अन्य विवरण जैसे बदलाव मुफ़्त में अपडेट किए जा सकते हैं। यूआईडीएआई ने पहले कई बार समयसीमा बढ़ाई है। पहले समयसीमा 15 दिसंबर, 2023 थी, फिर इसे बढ़ाकर 14 मार्च किया गया, बाद में समयसीमा 14 जून तय की गई और अब इसे बढ़ाकर 14 सितंबर, 2024 कर दिया गया है।
मुफ़्त में Aadhaar कैसे अपडेट करें ?
- https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं
- आपको अपने 16 अंकों के आधार नंबर का उपयोग करके लॉग इन करना होगा
- इसके बाद, आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और फिर “साइन इन विद ओटीपी” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके पंजीकृत नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।
- ओटीपी कोड दर्ज करें
- अब आपकी स्क्रीन पर एक्सेस पोर्टल होगा।
- इसके बाद, अपडेट डॉक्यूमेंट विकल्प चुनें और आपको निवासी का वर्तमान विवरण प्रदर्शित होगा।
- अपनी पहचान और पते के प्रमाण के दस्तावेज चुनें और आवश्यक प्रमाण अपलोड करें।
इसे सबमिट करें - 14 अंकों का अपडेट अनुरोध नंबर (URN) जनरेट करने के बाद अपडेट अनुरोध स्वीकार किया जाएगा।