Alert for womens: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर और मन दोनों में स्वाभाविक बदलाव आने लगते हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए 40 वर्ष की उम्र एक ऐसा पड़ाव होती है, जब उन्हें अपनी सेहत और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस उम्र में हॉर्मोनल असंतुलन, हड्डियों की कमजोरी, त्वचा की लोच में कमी और जल्दी थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।
अक्सर महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों में उलझकर खुद की देखभाल भूल जाती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर महिलाएं 40 के बाद भी ऊर्जावान और जवान रहना चाहती हैं, तो उन्हें अपनी कुछ पुरानी आदतें तुरंत बदलनी होंगी।
देर रात तक जागने की आदत से बचें
40 की उम्र के बाद शरीर को पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। देर रात मोबाइल चलाना, टीवी देखना या सोशल मीडिया पर समय बिताना शरीर की जैविक घड़ी (biological clock) को प्रभावित करता है। नींद पूरी न होने से त्वचा की चमक घटती है, झुर्रियां दिखने लगती हैं और आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना बेहद जरूरी है।
मीठा और तला-भुना खाना कम करें
इस उम्र में मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। ज्यादा चीनी, तले हुए और जंक फूड का सेवन वजन बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे खाद्य पदार्थ शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं, जिससे बुढ़ापा जल्दी झलकने लगता है। भोजन में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और दही जैसे पौष्टिक तत्व शामिल करें, ताकि शरीर को अंदर से पोषण मिल सके।
तनाव से दूरी बनाएं
तनाव यानी “साइलेंट एजिंग” की सबसे बड़ी वजह हैं। लगातार तनाव में रहने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जो त्वचा की चमक छीन लेता है। इसलिए रोजाना योग, ध्यान या हल्का संगीत सुनने जैसी गतिविधिय अपनाना फायदेमंद रहेगा।
शरीर में नमी बनाए
पानी की कमी त्वचा को बेजान और रूखा बना देती है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाएं अक्सर पानी पीना कम कर देती हैं, जो एक बड़ी गलती है। दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। नारियल पानी, नींबू पानी और हर्बल चाय भी बेहतरीन विकल्प हैं जो शरीर को डिटॉक्स और त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं।
रोजाना व्यायाम करें
व्यायाम 40 के बाद के जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है। शारीरिक गतिविधि की कमी से हड्डिया कमजोर होती हैं और मांसपेशिया ढीली पड़ जाती हैं। रोजाना कम से कम 30 मिनट की सैर, योगासन या हल्की स्ट्रेचिंग करें। इससे न सिर्फ फिटनेस बनी रहती है, बल्कि चेहरे पर भी नैचुरल ग्लो आता है।
गुस्सा और शिकायतें छोड़ें
आपका मानसिक स्वास्थ्य चेहरे पर सीधा असर डालता है। बार-बार गुस्सा या शिकायत करने से तनाव बढ़ता है और झुर्रिया गहराती हैं। कोशिश करें कि आप सकारात्मक सोच रखें, खुद के लिए समय निकालें और छोटी-छोटी खुशियों को महसूस करें।
हानिकारक आदतों को कहें अलविदा
धूम्रपान, शराब या अत्यधिक चाय-कॉफी जैसी आदतें शरीर में नमी घटाती हैं और त्वचा को बूढ़ा दिखाने लगती हैं। ये आदतें हृदय, फेफड़ों और हड्डियों पर भी नकारात्मक असर डालती हैं। इन्हें धीरे-धीरे छोड़ने की कोशिश करें और स्वस्थ विकल्पों की ओर बढ़ें।
डॉ. के अनुसार, 40 की उम्र महिलाओं के लिए खुद को दोबारा संवारने का समय है। सही खानपान, व्यायाम, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच से महिलाएं न केवल फिट रह सकती हैं, बल्कि लंबे समय तक जवान भी दिख सकती हैं।