Kharna ka prashad: आज जब पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण की बात कर रही है, तो छठ महापर्व खासकर खरना हमें सदियों पुरानी सीख देता है। चार दिनों के इस अनुष्ठान में खरना वह केंद्रीय बिंदु है, जो व्रती को 36 घंटे के निर्जला उपवास की आंतरिक कठोरता तक ले जाता है। खरना का मतलब है शुद्धता, वह दिन जब छठ मैया का घर में आगमन होता है।
खरना के दिन ही व्रती 36 घंटी के निर्जला व्रत का अंतिम संकल्प लेती है। शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद खा कर, निर्जला व्रत के कठोर तपस्या के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करती है।
गुड़ की खीर और गेहूं की रोटी का सेवन एक वैज्ञानिक तरीका है। यह मिश्रण शरीर को तत्काल ऊर्जा और दीर्घकालिक ऊर्जा दोनों ही प्रदान करती है। जिससे व्रत के समय कमजोरी मेहसूस नहीं होती है, जिसका लाभ छठ के दिन सूर्य को अर्घ्य देते समय मिलता है।
खरना का प्रसाद जीवन में हमें सिखाता है कि सफलताएं शुद्धता, सादगी धैर्य से प्राप्त होती हैं। यह सिर्फ एक दिन का उपवास नहीं, बल्कि एक जीवनशैली का पाठ है। जब व्रती अपने हाथों से उस महाप्रसाद का सेवन करती है, तो वह केवल भोजन नहीं करती। वह सदियों पुरानी परंपरा की डोर को थमती है जो उसे उसको अतीत प्रकृति और भविष्य से जोड़ती है।
इस महाप्रसाद के हर दाने में मां का श्रम, सदियों का विश्वास और छठी मैया की असीम कृपा घुली हुई है, यह सिर्फ परंपरा नहीं है जीवन जीने की कला है।