Jasprit Bumrah record : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए, इसके साथ ही वह तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के पहले गेंदबाज बन गए।
तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज
- लसिथ मलिंगा
- टिम साउदी
- शाकिब अल हसन
- शाहीन अफरीदी
- जसप्रीत बुमराह
टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज
बुमराह ने कटक में दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर अपना 100वां विकेट हासिल किया। इसी ओवर में उन्होंने केशव महाराज को भी पवेलियन भेजा। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे अर्शदीप सिंह हैं, जिनके नाम 107 विकेट दर्ज हैं। बुमराह के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े:
- 52 टेस्ट – 234 विकेट
- 89 वनडे – 149 विकेट
- 81 टी20I – 100 विकेट
भारत की जोरदार जीत
पहले टी20 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराया। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 59 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसकी मदद से भारत ने 6 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 12.3 ओवर में 74 रन पर ढह गई। यह टी20 इंटरनेशनल इतिहास में दक्षिण अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर है। भारत की यह जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से हराया था।